24 C
Lucknow
October 9, 2026
City News Uttar Pradesh
खटान प्रोजेक्ट में 'शोषण और धमकी' का खेल ? आखिर किसके दबाव में 'पिस' रहे ऑपरेटर ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

खटान प्रोजेक्ट में ‘शोषण और धमकी’ का खेल ? आखिर किसके दबाव में ‘पिस’ रहे ऑपरेटर ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खटान प्रोजेक्ट में “पानी चलाने वाले पंप ऑपरेटर अब खुद व्यवस्था” के खिलाफ “आवाज उठाने” को मजबूर हैं। 12 घंटे की ड्यूटी, महीने के 30 दिन काम, घटा हुआ 11,400 रुपये मानदेय और तीन-चार महीने तक भुगतान अटकने के आरोपों ने “नमामि गंगे परियोजना” की “कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े” कर दिए हैं। ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी के दरवाजे पर पहुंचकर अपनी “पीड़ा” सुनाई और आरोप लगाया कि “विरोध” करने पर “नौकरी से निकालने की धमकी” तक दी जाती है। पंप ऑपरेटरों के मुताबिक उनकी “नियुक्ति ऑपरेटर के पद” पर हुई थी।खटान प्रोजेक्ट में 'शोषण और धमकी' का खेल ? आखिर किसके दबाव में 'पिस' रहे ऑपरेटर ?शुरुआत में उन्हें 13 से 15 हजार रुपये तक मानदेय दिया जाता था और मोटरसाइकिल के पेट्रोल का खर्च भी मिलता था। आरोप है कि “अब मानदेय घटाकर 11,400 रुपये” कर दिया गया है और “पेट्रोल का भुगतान भी बंद” कर दिया गया है। ऑपरेटरों का कहना है कि कम किया गया मानदेय भी नियमित रूप से नहीं मिलता। कई बार तीन से चार महीने तक भुगतान रोक दिया जाता है, जिसके बाद एक साथ रकम दी जाती है। इससे कर्मचारियों के सामने परिवार का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो जाता है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि उनसे रोजाना करीब 12 घंटे तक काम कराया जाता है और महीने में लगातार 30 दिन ड्यूटी ली जाती है। खटान प्रोजेक्ट में 'शोषण और धमकी' का खेल ? आखिर किसके दबाव में 'पिस' रहे ऑपरेटर ?ऑपरेटरों का दावा है कि अतिरिक्त काम करने से इनकार करने पर नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। पंप ऑपरेटरों ने जिलाधिकारी से “मांग” की कि उन्हें “तय मानदेय” के अनुसार “हर महीने समय से भुगतान” कराया जाए और महीने में “कम से कम चार दिन छुट्टी” दी जाए। उन्होंने “ठेकेदार व्यवस्था से हटाकर आउटसोर्सिंग” के माध्यम से नियोजित करने और मानक के अनुसार मानदेय दिलाने की मांग भी रखी। अब प्रश्न यह है कि खटान प्रोजेक्ट में काम कर रहे पंप ऑपरेटरों के आरोपों की जांच होगी या नहीं और महीनों से अटके मानदेय व कथित 12 घंटे की ड्यूटी पर जिम्मेदारों से जवाब मांगा जाएगा?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस : अम्बुजा त्रिवेदी सीओ नगर व श्यामबाबू शुक्ला बने शहर कोतवाल

City News Uttar Pradesh

किसान परेशान : बेसहारा गोवंशों के संरक्षण को लेकर क्रमिक अनशन …

City News Uttar Pradesh

धान खरीद में लापरवाही पर डीएम दीपा बिफरी: जमकर लगाई फटकार

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : दूसरे चरण के 55 विधानसभा क्षेत्र में थमा प्रचार, 14 फरवरी को 586 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

City News Uttar Pradesh

फूल मार्केट बिखेर रहा ह़ै अतिक्रमण की खुशबू : वाहनों का बन गया पार्किंग स्थल

City News Uttar Pradesh

मुफ्त राशन पर अब लगेगा अंकुश : ई केवाईसी कर दिया गया अनिवार्य, डेड लाईन जारी

ब्रेकिंग न्यूज़