25.1 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया का आकस्मिक निधन: शोक की लहर, विकास कार्यों की छोड़ गईं मिशाल
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया का आकस्मिक निधन: शोक की लहर

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। कर्वी (चित्रकूट) की पूर्व चेयरमैन और समाजसेवा में अग्रणी नीलम करवरिया के आकस्मिक निधन की दुखद खबर ने क्षेत्र को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने नागपुर के हॉस्पिटल में आज (बुधवार) अंतिम सांस ली। यह दुखद घटना पूरे जनपद के लिए एक बड़ी क्षति मानी जा रही है। नीलम करवरिया ने अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र के विकास के लिए अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। उनकी मेहनत और समर्पण से कर्वी क्षेत्र में कई विकास योजनाएं शुरू हुईं। वे सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण की प्रबल समर्थक थीं। उनके असमय निधन से न केवल परिवार, बल्कि उनके शुभचिंतक और समर्थक भी शोक में हैं।

चित्रकूट की पूर्व चेयरमैन नीलम करवरिया का आकस्मिक निधन: शोक की लहर, विकास कार्यों की छोड़ गईं मिशाल

नीलम करवरिया के निधन की खबर जैसे ही फैली, कर्वी और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निवास स्थान पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नीलम करवरिया की सरलता और उनके जनहित के कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नीलम करवरिया के निधन पर क्षेत्र के कई राजनेताओं, समाजसेवियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया।पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा एंव मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने कहा, “नीलम करवरिया जी का जाना क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने हमेशा लोगों के हित में काम किया और समाज को नई दिशा दी।”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति

साथी यूपी नें किया महिला ‘साथी’ का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न ? करोड़ों का फंड हजम !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट : ड्रोन कैमरे की मदद से खोजा जाएगा मोस्ट वांटेड डकैत गौरी, आरक्षियों को दी जा रही है ट्रेनिंग …

किसानों की ‘सेटेलाइट’ से निगरानी : ‘पराली’ जलाई तो देनी होगी अर्थदंड की कुर्बानी

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग प्रयास से दूर हो रहा बांदा का सूखाः जलशक्ति निदेशक

City News Uttar Pradesh

Banda : उगजब करतूत, यूपी के खनिज विभाग ने 26 करोड़ लेकर एमपी में दी खदान ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़