26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत
उत्तर प्रदेश

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जिलेभर में 9 दिसंबर को बैंकों और एटीएम के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण रखना तथा बैंकों के आसपास लूट, छिनैती, चोरी, और टप्पेबाजी जैसी घटनाओं को रोकना था।

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

अभियान के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने बैंकों और एटीएम की गहन जांच की। सीसीटीवी कैमरे, आपातकालीन अलार्म, और अग्निशामक यंत्रों की स्थिति की जांच की गई। पुलिस ने बैंकों को निर्देश दिया कि सभी सीसीटीवी कैमरे 24 घंटे चालू हालत में रहें।

अपराधियों पर नकेल: बैंक और एटीएम के आसपास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था किया मजबूत

पुलिस ने बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की और उन्हें पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बैंक सुरक्षा गार्डों को हिदायत दी गई कि बैंक में आने वाले ग्राहकों के वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े हों, ताकि यातायात बाधित न हो। चेकिंग अभियान के दौरान बैंकों और एटीएम के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी गई।  संदिग्ध व्यक्तियों और खड़े वाहनों की जांच कर उन्हें सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने बैंक के आसपास के क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश भी जारी किए।

बांदा पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल

पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान जिले में बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आम जनता को सुरक्षित माहौल देने की दिशा में एक अहम कदम है। पुलिस ने जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

टीबी रोग से जिला होगा मुक्त : जनप्रतिनिधियों नें रोगियों को लिया गोद

City News Uttar Pradesh

पीएम मोदी ने सपा पर किया बड़ा हमला: बोले- अच्छे-अच्छों की गर्मी उतारने में एक्सपर्ट हैं योगी

शिक्षकों का आनलाइन हाजिरी के विरोध में तार्किक प्रदर्शन : बीएसए को दिया ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का भईया दूज को धमाल : अधिकारियों पर किया “वार” …

City News Uttar Pradesh

युवक नें मित्र को वीडियो कॉल कर होटल में लगा ली फांसी: पुलिस जांच में जुटी

भाजपा गोष्ठी में श्यामा मुखर्जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर वक्ताओं नें झोंके भाषण

ब्रेकिंग न्यूज़