
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। चित्रकूट धाम कर्वी की पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष और समाजसेवा में अग्रणी नीलम करवरिया को गुरुवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। उनके निधन से पूरा जनपद शोकाकुल है। तरौहां स्थित उनके आवास से शुरू हुई अंतिम यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सुबह से ही नीलम करवरिया के तरौहां स्थित निज निवास पर उनके अंतिम दर्शन के लिए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आम जनता का तांता लगा रहा। राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े कई प्रमुख नेता और गणमान्य व्यक्ति उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

इस दौरान पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, कर्वी विधायक अनिल प्रधान, मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख नेता रुद्र प्रसाद मिश्रा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता आलोक द्विवेदी सहित कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं।

नीलम करवरिया की अंतिम यात्रा तरौहां स्थित उनके निवास से मंदाकिनी गंगा तट के शवदाह केंद्र तक निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मंदाकिनी गंगा तट पर नीलम करवरिया का अंतिम संस्कार पूरे विधि-विधान से हुआ। उनके पुत्र प्रशांत करवरिया, जो राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, ने मुखाग्नि दी। नीलम करवरिया का निधन समाजसेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है। उनकी कर्मठता और समर्पण ने उन्हें जनपद में एक विशिष्ट पहचान दिलाई थी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
