27.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में "बागवानी" से किसानों का मन होगा "बागवां", मिलेगा "बम्फ़र" अनुदान
उत्तर प्रदेश

बांदा में “बागवानी” से किसानों का मन होगा “बागवां”, मिलेगा “बम्फ़र” अनुदान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बागवानी से मन बागवां होगा। इसके लिये जिले में इस वर्ष बागवानी की 3,596 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अत्याधुनिक उपकरणों से सिंचाई होगी।

बांदा में "बागवानी" से किसानों का मन होगा "बागवां", मिलेगा "बम्फ़र" अनुदान
“Horticulture” in Banda will make farmers feel like “Bagwan”, will get “bumper” grant

खास बात यह भी है कि उद्यान विभाग इसमें 80 से 90 प्रतिशत अनुदान देगा। पोर्टेबल स्प्रिंकलर, ड्रिप, मिनी स्प्रिंकलर और रेनगन के जरिए सिंचाई से फसलों की लागत कम होगी। उत्पादन बढ़ेगा। शासन ने बागवानी के लिए लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। हालांकि किसानों को अभी बजट का इंतजार करना होगा। इस योजना के लिए उद्यान विभाग में आवेदन कर सकते हैं। बजट आते ही अनुदान मिलेगा।

बांदा में "बागवानी" से किसानों का मन होगा "बागवां", मिलेगा "बम्फ़र" अनुदान
“Horticulture” in Banda will make farmers feel like “Bagwan”, will get “bumper” grant

इस वर्ष शासन ने जिले में अत्याधुनिक सिंचाई उपकरणों स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर, ड्रिप और रेनगन आदि का लक्ष्य निर्धारित किया है। जिले में कुल 3596 हेक्टेयर में किसानों को अनुदान पर अत्याधुनिक सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें पोर्टेबल स्प्रिंकलर 2319, ड्रिप का 295, मिनी स्प्रिंकलर का 740 और रेन गन का 242 हेक्टेयर सिंचाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों से इसके लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। हालांकि शासन से अभी बजट नहीं आया। इसके लिए किसानों को इंतजार करना पड़ेगा।

बांदा में "बागवानी" से किसानों का मन होगा "बागवां", मिलेगा "बम्फ़र" अनुदान
“Horticulture” in Banda will make farmers feel like “Bagwan”, will get “bumper” grant

किसानों को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान को उद्यान विभाग में पंजीयन एंव विभाग की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन करना होगा। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि की खतौनी, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व मोबाइल नंबर जरूरी है। जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार साहू का नें बताया कि कृषि सिंचाई योजना के तहत बागवानी करने वाले किसानों को ही लाभ मिलेगा। उनके पास बाग व बोरिंग हो। प्रथम आवक-प्रथम पावक के आधार योजना का फायदा मिलेगा।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सम्पूर्ण समाधान दिवस: जन समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट ! …

City News Uttar Pradesh

Banda- गरीबों के लिऐ जन आरोग्ययोजना महत्व पूर्ण: डीएम

City News Uttar Pradesh

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी दुष्कर्मी घूम रहे छुट्टा, आईजी से मिली पीड़िता ने बताया जान का खतरा

City News Uttar Pradesh

अयोध्या धाम के लिए यूपी के छह जिलों से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा, योगी सरकार ने तय किया गया वन-वे किराया

City News Uttar Pradesh

जिलाधिकारी अनुराग के निर्देश : युद्धस्तर पर गुणवत्ता युक्त हो निर्माण …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़