
- विनोद मिश्रा
बांदा। रंगों और उमंग के पर्व होली पर इस बार जिले में “शराब कारोबारियों की बल्ले-बल्ले” रही। त्योहार के उत्साह के बीच लोगों ने जमकर शराब और भांग की खरीदारी की। नतीजतन जिले में होली के आसपास के तीन दिनों में करीब 10 करोड़ रुपये की अंग्रेजी और देसी शराब की बिक्री दर्ज की गई। बिक्री में आए इस उछाल से शराब कारोबारियों के चेहरे खिल उठे, वहीं राजस्व में हुई बढ़ोतरी से आबकारी विभाग भी संतुष्ट नजर आया।

जानकारी के अनुसार त्योहार से एक दिन पहले से ही शराब की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। होलिका दहन के दिन भी देर रात तक कई दुकानों पर खरीददारों की कतार लगी रही। खासकर शहर के प्रमुख बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने उत्सव के माहौल में खुलकर खरीदारी की।

जिला आबकारी अधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि होली के दौरान अंग्रेजी और देसी दोनों तरह की शराब की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बताया कि त्योहार के कारण मांग में अचानक वृद्धि हुई, जिसके चलते बिक्री का आंकड़ा सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गया। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों में देसी शराब की मांग अधिक रही, जबकि शहरी इलाकों में अंग्रेजी शराब लोगों की पहली पसंद बनी रही। कुल बिक्री में लगभग 40 प्रतिशत देसी शराब और 60 प्रतिशत अंग्रेजी शराब की हिस्सेदारी दर्ज की गई।

होली के पारंपरिक जश्न में भांग का भी विशेष महत्व माना जाता है। इस बार भी बाजारों में भांग की बिक्री में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली। लोगों ने ठंडाई और अन्य पेयों के लिए भांग की खरीदारी खूब की। हालांकि भांग के कारोबार से सरकार को सीधे तौर पर राजस्व प्राप्त नहीं होता, लेकिन बाजार में इसकी मांग काफी अधिक रही। त्योहार के दौरान शराब की रिकॉर्ड बिक्री से सरकारी राजस्व में भी अच्छी बढ़ोतरी हुई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
