
- शरद मिश्रा
बांदा। जिले में गुरुवार को उस समय “सनसनी” फैल गई जब यमुना नदी के किनारे “पेड़ से युवक का शव रस्सी के सहारे लटका” मिला। घटना जोरावरपुर गांव के पास की है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अशोक कुमार यादव (21) पुत्र राजेश कुमार यादव निवासी कठार के रूप में हुई है।

युवक का शव पेड़ से लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर कमासिन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक युवक अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। बताया जा रहा है कि उसका ननिहाल नारायणपुर में है। उसका दोस्त उसे सिंहवाहनी मंदिर के पास छोड़कर चला गया था।

इसके बाद अशोक कुमार यादव जोरावरपुर गांव के पास यमुना नदी के किनारे पहुंचा, जहां उसने पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने बताया कि गुरुवार शाम करीब चार बजे घटना की सूचना मिली थी। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
