City News Uttar Pradesh
माफिया डान मुख्तार हुआ सूरदास : कारागार प्रशासन मुश्किल में फंसा
उत्तर प्रदेश

पूर्व विधायक ई-रिक्शा पर बैठ कर पहुंचे बांदा जेल, माफिया मुख्तार अंसारी से आधा घंटे तक हुई गुफ्तगू

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी से मिलने के लिए बड़े भाई पूर्व विधायक शिब्गतुल्लाह ई-रिक्शा पर बैठकर बांदा मंडल कारागार में पहुंचे। उन्होंने करीब आधे घंटे तक गुफ्तगू की, जिसमें मुकदमों की पैरवी और स्वास्थ्य को लेकर जानकारी की। मुलाकात हाते में दोनों भाई एक साथ अकेले में बैठे रहे और सुरक्षा कर्मी उनकी निगरानी में तैनात रहे।

पूर्व विधायक ई-रिक्शा पर बैठ कर पहुंचे बांदा जेल, माफिया मुख्तार अंसारी से आधा घंटे हुई गुफ्तगू
Former MLA reached Banda jail sitting on e-rickshaw, half an hour chatted with mafia Mukhtar Ansari

पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब की रूपनगर जेल से छह अप्रैल वर्ष 2021 को मंडल कारागार स्थानांतरित किया गया था। बांदा जेल की तन्हाई बैरक में मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे मुख्तार से मिलने के लिए गाजीपुर के पूर्व विधायक बड़े भाई शिब्गतुल्लाह पहुंचे। आधार कार्ड व अन्य कागजों की जांच कराने के बाद उन्होंने लाइन में खड़े होकर पर्ची कटवाई। बाद में उनकी आधा घंटे तक जेल के अंदर मुलाकात हाते में मुख्तार से बात कराई गई। सीसीटीवी व वाडी वार्न कैमरों से उनकी निगरानी की गई।

पूर्व विधायक ई-रिक्शा पर बैठ कर पहुंचे बांदा जेल, माफिया मुख्तार अंसारी से आधा घंटे हुई गुफ्तगू
Former MLA reached Banda jail sitting on e-rickshaw, half an hour chatted with mafia Mukhtar Ansari

मुलाकात हाते के आसपास डिप्टी जेलर व जेल वार्डन सुरक्षा के लिहाज से तैनात रहे। बड़े भाई ने कमर का दर्द व दांत आदि की परेशानी के बारे में पूछा। उसे किसी तरह का कोई खतरा तो नहीं महसूस हो रहा है। सुरक्षा के इंतजाम आदि की जानकारी ली। मुख्तार ने बड़े भाई से घर व स्वजन के बारे में भी चर्चा की है। जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जेल में मैनुअल के हिसाब से मिलाई कराई गई है। दोनों में हुई वार्ता के बारे में जानकारी नहीं है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में पराली जलाने पर आई प्रलय : डीएम दुर्गा के निर्देश पर ठोंका गया जुर्माना

City News Uttar Pradesh

रामनवमी पर शोभा यात्रा बना आकर्षण: विधायक प्रकाश द्वारा पुष्प वर्षा, भगवामय शहर

डीएम नगेंद्र खेत सिंह की मूर्ति बनवा देंगे “नगीना”: नई मूर्ति होगी स्थापित

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें कहा, भाजपा सरकार अधिवक्ताओं का कर रही कल्याण

City News Uttar Pradesh

थ्रेसर खंती में पलटने से किसान की दबकर मौत, फसल काटने जाते समय हुआ हादसा

महोबा में अधिकारियों से परेशान भाजपा पदाधिकारी ने खाया जहर: मच गया हड़कंप, गंभीर हालत में भर्ती

ब्रेकिंग न्यूज़