- विनोद मिश्रा
बांदा। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ अगले महीने 15 अगस्त के बाद यहां आकर विकास कार्यों की समीक्षा कर सकते हैं। इसको लेकर प्रशासनिक हलचल बढ़ गई हैं। बैठकें कर समीक्षायें हो रही हैं।

इसी संदर्भ में डीएम अनुराग पटेल नें 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों जो मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत कराये जा रहे हैं, उनकी स्थिति कार्यदाई संस्थाओं से जानी -समझी। बताया कि मुख्य मंत्री का अगले माह दौरा संभावित हैं। निर्माण कार्यों में तेजी से प्रगति लाये।

आपको बता दें कि जिले में 2972.49 करोड़ की लागत से 81 परियोजनायें संचालित हैं, इनमें से 71 परियोजनायें पूर्ण हैं, 9 हस्तान्तरित तथा 48 परियोजनायें प्रगति पर हैं। कलेक्ट्रेट के अनावासीय भवनों के निर्माण एवं कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अन्तर्गत पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महा विद्यालय में टीबीसीसी के निर्माण की प्रगति धीमी हैं।

बस स्टेशन बबेरू के निर्माण कार्य में धीमी प्रगति है। होने के कारण कार्यदायी संस्था यूपी सिडको को डीएम नें कसा। अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण में पिछले माह से कोई प्रगति नहीं हुई। अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण अनुपस्तिथित थे। उनका स्पष्टीकरण तलब हुआ।

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, हरदौली में ट्राजिंट हास्टल के निर्माण कार्य को द्वितीय किस्त हेतु जिला समाज कल्याण अधिकारी को पत्राचार के निर्देश दिये गये । कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, महुआ में एकेडमिक ब्लाक व हास्टल के निर्माण कार्य मेें धीमी प्रगति मिली।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
