City News Uttar Pradesh
वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !
उत्तर प्रदेश

वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “वाह रे सीडीओ साहब !” यह “तंज” इन दिनों तिंदवारी ब्लॉक के ग्राम गुगौली में “गूंज” रहा है। “सरकारी खजाने से लाखों रुपये खर्च” कर बनाई जा रही “सीसी सड़क” अब “विकास नहीं, बल्कि कथित भ्रष्टाचार” की “कहानी” बनती नजर आ रही है। कागज़ों में सड़क पूरी, लेकिन ज़मीन पर हकीकत चौंकाने वाली बताई जा रही है।

भ्रष्टाचार की सड़क: निर्माण बना 'घोटाले' की मिसाल, सरकारी धन पर 'सिस्टम' का डाका ?

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी की गई। सीमेंट, गिट्टी और बालू का नाममात्र उपयोग कर सड़क तैयार कर दी गई, जिसकी मोटाई भी निर्धारित मानकों से कम बताई जा रही है। गांव के धर्मेंद्र सिंह ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर इस मामले की लिखित शिकायत मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अजय कुमार पांडे को सौंपी थी। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायत के बाद जांच के निर्देश तो दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई।

वाह रे सीडीओ साहब: कागज़ों में विकास, ज़मीन पर सड़क विनाश, चुप्पी पर गंभीर सवाल !

सीडीओ से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट क्यों नहीं आई, इसकी जानकारी ली जाएगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि संबंधित ठेकेदार ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी की है। उनका कहना है कि निर्माण स्थल पर तकनीकी निगरानी की कमी रही और अधिकारियों की उपस्थिति भी नजर नहीं आई। स्थानीय लोगों का दावा है कि सड़क पक्की कम और कच्चा मार्ग अधिक प्रतीत होती है। यदि समय रहते जांच नहीं हुई तो कुछ ही महीनों में सड़क के टूटने की आशंका जताई जा रही है।

भ्रष्टाचार की सड़क: निर्माण बना 'घोटाले' की मिसाल, सरकारी धन पर 'सिस्टम' का डाका ?

इस पूरे मामले ने प्रशासनिक निगरानी और पारदर्शिता पर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। उनका कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच पर टिकी हैं। क्या गुणवत्ता की स्वतंत्र जांच होगी? क्या जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार पर कार्रवाई होगी ? गुगौली की यह सड़क अब सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं,बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही की परीक्षा बन गई है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन सतर्क: डीएम और एसपी ने कालिंजर का किया निरीक्षण”

City News Uttar Pradesh

Banda : होली का चढ़ा रंग, फिल्म अभिनेत्रियों का रूप में मंच पर पहुंचीं महिलाएं …

विधायक प्रकाश अंबेडकर जयंती पर दिखे भीम के सच्चे प्रणेता: समरसता में डूबा शहर

बुंदेलखंड क्षेत्र में भाजपा काट देगी दो सांसदों के टिकट ? चित्रकूट मंडल में लटकी तलवार !

City News Uttar Pradesh

बेगाने को अपना कर बनें मालामाल और बन जाये पहलवान

मुख्तार अंसारी सुभासपा से टिकट पर लड़ेगे विधानसभा चुनाव …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़