City News Uttar Pradesh
अजब और गजब : गुरुजी पर नोटों की बरस रही कृपा, दया की दरकार
उत्तर प्रदेश

अजब और गजब : गुरुजी पर नोटों की बरस रही कृपा, दया की दरकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच शुरू है। इसमें नई-नई दिलचस्प कहानियां सामने आ रही हैं। छात्रों ने कॉपियों में गुरुजी के नाम अजब – गजब के संदेश लिखे हैं। कुछ ने तो कॉपियों में 50 से 200 रुपये तक के नोट भी रख दिए हैं।

अजब और गजब : गुरुजी पर नोटों की बरस रही कृपा, दया की दरकार
Ajab aur Gajab: Blessings of notes showered on Guruji, need of mercy

‘गुरुजी ! माफ कीजिएगा, कॉपी में ज्यादा नहीं लिखा, पास कर दीजिएगा, भविष्य खराब न कीजिएगा’। हाईस्कूल और इंटर की कापियां जांचने के दौरान परीक्षकों को आखिरी पेज पर कुछ ऐसे नोट पढ़ने को मिल रहे हैं। शनिवार को इंटर अंग्रेजी की कॉपी में परीक्षार्थी कुछ यही लिखकर पास करने का अनुरोध किया है। रुपये भी निकल रहे हैं। हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज और इंटर की कॉपियां डीएवी इंटर कॉलेज में जांची जा रही हैं। दोनों केंद्रों में लगभग 575 परीक्षक मूल्यांकन में लगे हैं। हाईस्कूल और इंटर की कॉपियां जांच रहे परीक्षकों ने बताया कि कई परीक्षार्थियों ने कॉपी में बहुत कम लिखा है।


एक परीक्षक ने बताया कि कई छात्र-छात्राओं ने पास करने के लिए तरह-तरह के नोट लिखे हैं। किसी ने फेल होने पर नौकरी नहीं मिलने की बात लिखी तो किसी शादी टूट जाने का हवाला देकर पास करने का संदेश लिख डाला। परीक्षकों ने बताया कि गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान आदि विषयों में परीक्षार्थी मुश्किल से पास हो रहे हैं। ज्यादातर कापियां खाली मिल रही हैं। बजरंग विद्यालय और डीएवी कॉलेज के परीक्षकों ने बताया कि कॉपियों में 50, 100 और 200 रुपये के नोट निकल रहे हैं। साथ में नोट भी लिखा कि- रुपये लीजिए और नंबर दीजिए। कई ने तो नंबर दिखाने पर ऑनलाइन ट्रांसफर तक की बात लिख डाली है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उप मुख्य मंत्री नें अधिवक्ताओं के कर्तव्यों को सराहा

नसीमुद्दीन का ‘सियासी वार’: बंगाल चुनाव ‘रद्द’ हो, ‘डर और एजेंसियों’ के सहारे भाजपा सरकार

City News Uttar Pradesh

रिश्वत लेते प्रभारी चिकित्सा अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल, सीएमओं ने जांच के लिए गठित की टीम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने संभाली ‘राहत मोर्चे’ की कमान: यमुना-केन के ‘जलप्रलय’ से जूझ रहा बांदा

City News Uttar Pradesh

बांदा कृषि महाविद्यालय स्थापना दिवस : 32 साल की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

City News Uttar Pradesh

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़