City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट जेल गोली कांड : एक औऱ चौंकाने वाला खुलासा, एक शख्स की मौजूद से रहस्य गहराया ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मण्डल की चित्रकूट जेल में सनसनीखेज शूटआउट को लेकर एक बड़ा रहस्य गहरा गया है। जो चौंकाने वाला है। साथ ही कई सवाल खड़े करता है।


जेल में जब अंशू दीक्षित ने मेराज और मुकीम की हत्या के बाद पांच बंदियों को बंधक बनाया था तो एक जेल वार्डर जगमोहन अंशू को बातचीत कर सरेंडर करने को कह रहा था।यहां यह बता देना लाजिमी होगा कि यह वही जेल वार्डर जगमोहन है, जो बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के समय भी मौजूद था। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद ही जगमोहन का तबादला बागपत जेल से चित्रकूट जेल में हुआ था। अब यह महज इत्तेफाक है या कोई बड़ी साजिश, इसकी जांच में पुलिस और एजेंसियां जुटी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक छह मई को जगमोहन कोरोना पॉजिटिव हुआ था और उसको आइसोलेशन में रहने की हिदायत दी गई थी, इसके बावजूद 13 मई की शाम को चित्रकूट जेल में जगमोहन देखा गया था। 14 मई को शूटआउट के बाद जब हत्यारे अंशू दीक्षित को घेरा जा रहा था तो उस वक्त भी जगमोहन वहां पर मौजूद था ।


बागपत जेल में भी सबसे बड़ा सवाल यही था कि सुनील राठी के पास पिस्टल कैसे पहुंची और अब चित्रकूट जेल शूटआउट में भी सबसे बड़ा सवाल यही है। इन दोनों सवालों और शूटआउट में एक ही चीज कॉमन है और वह है जेल वार्डर जगमोहन। लिहाजा एजेंसियों ने जगमोहन से पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्र यह भी बता रहे हैं कि मेराज और मुकीम को गोली मारने के बाद अंशू ने पीसीओ में किसी से फोन पर बात भी की थी।


पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मेराज को एक गोली उसके सिर और दूसरी पीठ से दाखिल होकर पेट से निकल गई थी। वहीं जेल सूत्रों के मुताबिक गोली मारने से पहले हत्यारे अंशू ने मेराज को गालियां दी और भागने को कहा था। मेराज के भागने पर अंशू ने फायरिंग शुरू कर दी थी। दो गोलियां मेराज को लगी और वह मौके पर ही ढेर हो गया था।


बता दें कि चित्रकूट जिला जेल रगौली में शुक्रवार के दिन सुबह लगभग आधे घंटे तक ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से हड़कंप मच गया था। जेल में पूर्वांचल के शार्पशूटर अंशू दीक्षित ने पिस्टल से कुख्यात अपराधी मुकीम काला व मेराजुद्दीन उर्फ मेराज अली को गोलियों से भून डाला था।


इसके बाद कई अन्य बंदियों को बंधक बनाकर जेल से भागने की बात करता रहा लेकिन इसी बीच जिले की भारी पुलिस बल ने आकर पूरे परिसर को घेर लिया और अंदर हत्यारोपी अंशू को आत्मसमर्पण के लिए कहा था। हत्यारोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग झोंक दी। जिसमें कई जवान बाल-बाल बच गए थे। इसी बीच जवाबी फायरिंग में पुलिस ने अंशू को भी ढेर कर दिया था।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

मौत बहाने से आई औऱ ‘बालक’ क़े हर लिये ‘प्राण’: शोक में परिवार

Banda : कोरोना की संजीवनी शासन से उपलब्ध, संक्रमित हो जायेगे स्वस्थ ! …

विधायक प्रकाश बुंदेलखंड के बने ‘ब्राह्मण शिरोमणि’: ‘सर्वजन हिताय’ की नीति से बनाई पहचान !

City News Uttar Pradesh

कोर्ट ने सुनाया फैसला : पर्स लूटने वाले लुटेरे को 10 साल की सजा, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में 2016 में की थी घटना

एसओजी व पुलिस टीम ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़