- शरद चंद्र मिश्रा
बांदा। नवागन्तुक जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को कोषागार कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बुन्दलेखण्डवासियों की सेवा करने का अवसर मिला है।

शासन की सभी प्राथमिकता वाले महत्वपूर्ण कार्यों एवं योजनाओं को धरातल तक पहुंचाया जायेगा तथा जन शिकायतों का समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जायेगा।

जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने एक भेंट में कहा कि शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। आम नागरिक एवं जरूरतमंदों के लिए हमारा कार्यालय हमेशा खुला है।

जनता सीधे उनसे सम्पर्क कर अथवा दूरभाष के द्वारा अपनी समस्याओं से अवगत करा सकती है। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिये सभी अधिकारी निरन्तर उपलब्ध रहेंगे। जिलाधिकारी नागेंद्र प्रताप इससे पूर्व विशेष सचिव आयुष एवं महा निदेशक आयुष का कार्यभार देख रहे थे।

इसके पूर्व उत्तर प्रदेश बृज तीर्थ विकास परिषद मथुरा में मुख्य कार्य पालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे एवं मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष थे। यहां कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कोषागार कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
