29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे. रीभा का 'अफसरों' को फरमान : भ्रष्टाचार और लापरवाही पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश

डीएम जे. रीभा का ‘अफसरों’ को फरमान : भ्रष्टाचार और लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम जे. रीभा ने साफ शब्दों में कह दिया है “काम में सुस्ती और लापरवाही अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी”। नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशाषी अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में डीएम का तेवर साफ था योजनाओं के कागज़ी दावों को अब ज़मीन पर उतारना ही होगा।

डीएम जे. रीभा का 'अफसरों' को फरमान : भ्रष्टाचार और लापरवाही पर होगी कार्रवाई

समीक्षा बैठक में डीएम ने नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की जमकर क्लास ली। आदेश साफ ‘डोर-टू-डोर’ कूड़ा कलेक्शन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी, योजनाओं में टालमटोल करने वाले अफसरों की जवाबदेही तय होगी। फैमिली आईडी से लेकर अमृत योजना-2, सीवरेज, तालाब संरक्षण, गौशाला प्रबंधन और मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के अधूरे कामों पर डीएम ने सख्ती से सवाल दागे और तय समयसीमा में काम पूरा करने का अल्टीमेटम थमाया।

डीएम जे. रीभा का 'अफसरों' को फरमान : भ्रष्टाचार और लापरवाही पर होगी कार्रवाई

डीएम ने चेताया “कूड़ा अब सड़क किनारे ढेर में नहीं, सीधे डंपिंग सेंटर पर पहुँचना चाहिए, वरना जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई तय है”। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना में सबसे ज्यादा सुस्ती बिसंडा में देखी गई, जिन्हें तुरंत काम पूरा करने की चेतावनी दी गई। झीलों, तालाबों और पोखरों के संरक्षण से लेकर अमृत योजना-2 और सीवरेज-जल निकासी तक हर योजना की फाइल डीएम की मेज़ पर खुली और सुस्ती पर सीधा सवाल-जवाब हुआ। कान्हा गौशाला से लेकर आकांक्षी योजना तक, गायों के संरक्षण और गौशालाओं में मूलभूत सुविधाओं की कमी पर भी डीएम ने सख्ती दिखाई। डीएम का अधिकारियों के लिए साफ संदेश था कि “परियोजना अधूरी ? तो कुर्सी भी अधूरी ! काम में रफ्तार नहीं ? तो जवाबदेही तय !”

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सड़कों पर गूंजा ट्रैफिक अलर्ट: रैली व नुक्कड़ नाटक से दी सड़क सुरक्षा की सीख

City News Uttar Pradesh

किशोरी से छेड़ खानी मजनू को पड़ी भारी : सीओ नितिन नें की कड़ी कानूनी कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

माननीय मौन, जनता त्राहिमाम: सड़कें बनी मौत का जाल, नेता आराम कुर्सी पर

City News Uttar Pradesh

Banda-डीएम कुशलता के फुल फार्म में, कांप गये अधिकारी औऱ कर्मचारी…

City News Uttar Pradesh

आजम खान को बड़ा झटका : रामपुर में होगा उपचुनाव, चुनाव आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम, कल से नामांकन

City News Uttar Pradesh

बांदा में मानसूनी सीजन बना यमदूत : लील डाली 126 जानें, हुआ खुलासा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़