24.7 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

मर्डर का खुलासा : पत्नी नें ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या …

 

  • विनोद मिश्रा

बाँदा। पुलिस प्रयास सफल हो गया और उसके साथ ही हत्या का पर्दाफाश हुआ। यह खुलासा चौंकाने वाला हैं क्योकि पत्नी नें ही अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या की थी।


मामला थाना जसपुरा क्षेत्र का है।पुलिस को हत्या के खुलासे में तीन दिन लग गये। बता दें कि 20 जून को थाना क्षेत्र के बुधेड़ा गांव के पास नदी किनारे शिवनारायण निषाद पुत्र स्वर्गीय रधुवीर निषाद का शव हाथ पैर बंधे हुए तथा हाथ पैरों के बीच डंडा डला हुआ पाया गया था।


इससे यह तो स्पष्ट हो गया था कि शिवनारायण निषाद की हत्या हुई हैं।मृतक के बेटे दीपक के द्वारा अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी गई थी।वही पुलिस के लिए यह हत्या का राज चुनौतीपूर्ण था क्योंकि मृतक की किसी से कोई रंजिश नही थी। मृतक के 18 वर्षीय बेटे दीपक की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया था।विवेचना के दौरान जसपुरा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने शव मिलने के स्थान एवं घटना स्थल तक मृतक का घर ही प्रकाश में आया,जब विवेचक द्वारा घटना के अनावरण कर लिए मृतक के परिजनों के बयान लिये गए तो घटना वाले दिन मृतक का बेटा,अविवाहित बेटी,विवाहित बेटी तथा दामाद वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैलानी थाना क्षेत्र के अमलोर गांव गए हुए थे।


घर में केवल शिवनारायण व उसकी पत्नी दुलारी ही थी।उसी रात को शिवनारायण अपने परिवार के ही एक घर में तेल पूजन कार्यक्रम में गया हुआ था। दुलारी कार्यक्रम में नही गई थी। वह घर में ही थी। गांव के ही उसके प्रेमी जगभान सिंह ऊर्फ पुतुवा पुत्र गुलबदन सिंह को यह पता था कि आज उसकी प्रेमिका दुलारी के घर में कोई भी नहीं है।पुलिस को गांव के लोगो ने बताया कि शिवनारायण जगभान के खेत जोतता था। जिस वजह से उसका उनके घर मे अक्सर आना जाना लगा रहता था। उन दोनों के बीच में अवैध संबंध बन गए थे।


शिवनारायण विरोध भी करता था और इस साल उसने जगभान के खेत भी नही लिए थे।जगभान भी उस दिन खप्टिहा कलाँ निमंत्रण में गया था।लौटकर गांव के ही भोला निषाद के घर रुका था। भोला के घर से निकल कर जगभान रात को करीब 9 बजे शिवनारायण के घर गया जब वह घर पर नही था।तेल पूजन कार्यक्रम से शिवनारायण जल्दी घर पहुँच गया और जगभान व अपनी पत्नी दुलारी को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया तो पत्नी को मारने लगा व जगभान को गाली गलौज दी।जगभान व दुलारी ने धक्कामार कर शिवनारायण को चारपाई में गिरा दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी ।


हत्या के बाद शिवनारायण के शव को चरपाई के नीचे डालकर जगभान अपने घर 11 बजे पहुँच गया।रात्रि करीब 2 बजे वह पुनः शिवनारायण के घर पहुँचा और उसके हाथ पैर बांध कर बीच मे डंडा डाल दिए। डंडा के सहारे उठाकर दोनों नदी के किनारे ले गए और उसको पानी मे फेक दिया।दो दिन बाद शिवनारायण का शव मिला था।पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने हत्या का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपए का नगद इनाम दे कर पुरस्कृत किया। टीम में सुनील कुमार सिंह थानाध्यक्ष,कांस्टेबल शुभम सिंह,सौरव यादव,अमित त्रिपाठी तथा महिला कांस्टेबल संगीता वर्मा व अमरावती शामिल थीं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दिल के ‘राजा’ राजाभइया : सेवा से सजे रास्ते, जन कल्याण की गाथा बनी ‘विद्या धाम समिति’

City News Uttar Pradesh

खाद न मिलने पर भड़के किसान: बांदा-बिसंडा राजमार्ग पर किया चक्का जाम, बोले- फसलें बुवाईं का बड़ा संकट

City News Uttar Pradesh

तिरंगा कार्यक्रम : मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश एवं डीएम की रैलियों नें मचाई धूम, देश भक्ति के रंग में रंगा बांदा

City News Uttar Pradesh

जेल में ही रहेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल: ईडी की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में फैसला सुरक्षित

बिजली विभाग का ‘भ्रष्ट तंत्र’: जनता का फूटा गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त हंगामा

City News Uttar Pradesh

यूपी: राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, कहा- नहीं तोड़ना चाहिए किसानों का विश्ववास

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़