24.6 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड में लोकसभा की एक सीट मांग अपना दल एस नें भाजपा की बढ़ाई मुसीबत !
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड में लोकसभा की एक सीट मांग अपना दल एस नें भाजपा की बढ़ाई मुसीबत !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड में अपना दल एस नें एक सीट पर दावेदारी कर भाजपा की मुश्किलें बढ़ा दीं हैं ! पार्टी का सबसे ज्यादा जोर जालौन सीट पर है। पार्टी सूत्रों की मानें तो यहां पर पार्टी नेताओं को संगठन मजबूत करने और गतिविधियां बढ़ाने के लिए भी कह दिया गया है।

बुंदेलखंड में लोकसभा की एक सीट मांग अपना दल एस नें भाजपा की बढ़ाई मुसीबत !
Apna Dal-S is demanding a Lok Sabha seat from BJP in Bundelkhand

बुंदेलखंड में लोकसभा की चार सीटें हैं। अभी चारों सीटों पर भाजपा का ही कब्जा है। इससे पहले 2014 के चुनाव में भी भाजपा चारों सीटें जीती थी। वहीं, भाजपा के सहयोगी दल अपना दल-एस की भी लोकसभा चुनाव को लेकर बुंदेलखंड पर नजर है।

बुंदेलखंड में लोकसभा की एक सीट मांग अपना दल एस नें भाजपा की बढ़ाई मुसीबत !
Apna Dal-S is demanding a Lok Sabha seat from BJP in Bundelkhand

अपना दल-एस के नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी बुंदेलखंड की एक सीट मांग रही है। सबसे ज्यादा जोर जालौन की सीट पर है। इसको लेकर भाजपा के नेताओं के साथ बातचीत चल रही है। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी अपना दल-एस ने भाजपा से बुंदेलखंड में दो सीटें मांगी थीं। दोनों में ही पार्टी जीतने में कामयाब हो गई थी। इसमें एक झांसी की मऊरानीपुर सीट भी शामिल है। बताया तो यह जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं ने पदाधिकारियों को जालौन क्षेत्र में गतिविधि बढ़ाने के लिए कह दिया है। पार्टी की उपलब्धियों का प्रचार-प्रसार करने के भी निर्देश दिए गए हैं। देखना यह होगा की भाजपा एवं अपना दल एस की चुनावी मोहब्बत का राजनीतिक ऊंट बैठता किस करवट है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

धर्म परिवर्तन का दबाव : प्यार में मजहब बनी दीवार, कक्षा दसके छात्र ने की शादी जिद तो छात्रा की मां बोली पहले बदलो अपना धर्म, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला में आयेंगे गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य अधोछानन्द देवतीर्थ : दी स्वीकृति

City News Uttar Pradesh

जसपुरा में नेत्र शिविर : पूर्व विधायक दलजीत का गूंजा जयकारा !

City News Uttar Pradesh

बांदा में गर्मी ने 52 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, इंसान के अलावा फसल, जानवर पर भी खतरा !

City News Uttar Pradesh

पुलिस नें दो मोटर साईकिल चोर किये गिरफ्तार : बाईक एवं मोबाइल बरामद

City News Uttar Pradesh

स्कूल की राह बनी ‘मौत’ का रास्ता: छात्र की ट्रक से कुचलकर मौत, परिजनों द्वारा हाईवे ‘जाम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़