31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : जाम का झाम, ढाई घंटे पस्त हुए राहगीर, पैदल निकलना रहा मुश्किल …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले केअतर्रा नगर का जाम लाइलाज बीमारी बन चुका है। जाम का झाम जिस समय बनता है तो नगर के सबसे प्रमुख स्थान चौक बाजार के चारो रास्तों में वाहनों की इतनी लंबी कतारें लग जाती है, कि वाहन तो छोड़िए पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इस लाइलाज समस्या से नगरवासियों को आए दिन दो-चार होना पड़ रहा है।


वीकेंड लॉकडाउन के दौरान जिन सड़को में वाहनों के न चलने से सन्नाटा पसरा हुआ था। वही सोमवार को वाहनों के आवागमन शुरू होते ही सुबह से ही चौक बाजार में जाम की समस्या हो गई है। लगभग ढाई घंटे राहगीर जाम में इस तरह फंसे रहे कि चंद कदम आगे बढ़ना मुश्किल रहा। लगभग दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने आवागमन बहाल कराया। ऐसा नहीं है कि दिन में सुबह-शाम जब ज्यादा भीड़ बढ़ती हो, तभी जाम लगता हो। यातायात की सुचारू व्यवस्था न होने व पुलिसकर्मियों की न मौजूदगी के कारण वाहनों के आगे निकलने की होड़ में फिर वही पुरानी लाइलाज बीमारी जाम के झाम से नगरवासियों को जूझना पड़ रहा है। नगर में लगने वाला जाम लाइलाज बीमारी बन गया है।


अतर्रा थाने के प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा का कहना हैकी पंचायत चुनाव में फोर्स जाने के कारण जाम की अधिक समस्या है। जल्द ही पालिका के साथ मिलकर सयुंक्त फुटपाथों को खाली कराकर जाम की समस्या से नगरवासियों को निजात दिलाई जाएगी।
दरअसल जाम के लिए वाहन चालक ही दोषी नही है। नगर के चारो रास्तों में फैला अतिक्रमण कम जिम्मेदार नही है। फुटपाथों में लगी दुकानों में जब ग्राहक समान खरीदने दो पहिया वाहनों से जाता है, तो सड़क में अपना वाहन खड़ा कर देता है। तभी जाम की स्थित बनने लगती है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आसमान से बरस रही है ‘आग’: इंसान बेहाल, प्यासे बेज़ुबान, जब ‘गर्मी’ ने छीनी ‘चैन की सांस’

City News Uttar Pradesh

अजब- गजब मामला : सांप ने काटा तो उसे गाजर-मूली की तरह चबाकर खा गया इंसान, खून से सने हाथ देख परिजन हुए सन्न, पढ़ें लोगों की जुबानी

City News Uttar Pradesh

महोबा से ‘सियासी बम’: पूर्व मंत्री दद्दू प्रसाद द्वारा ‘एफआईआर’ से भाजपा में खलबली

City News Uttar Pradesh Desk

बेवा की हत्या का बांदा पुलिस ने किया खुलासा, रुपयों के लेन-देन में हुई थी हत्या

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक “दलजीत” द्वारा “दिल” जीतने का प्रयास : घमासान लड़ाई के आसार ! …

City News Uttar Pradesh

पिता ने नशा करने पर डांटा, तो बेटे ने फांसी लगाकर दे दी जान, भाई बोला बुरी संगत के कारण करने लगा था वह नशा

ब्रेकिंग न्यूज़