
- विनोद मिश्रा
बांदा। लेखपाल और राजस्व निरीक्षक संघ के संयुक्त आह्वान पर बांदा तहसील परिसर में जोरदार विरोध प्रदर्शन हुआ। लेखपाल संघ उपशाखा बांदा के अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी की अध्यक्षता में यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया, जिसमें सदस्यों ने एंटी करप्शन टीम द्वारा झूठी शिकायतों के आधार पर कार्यवाही करने के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की गई।

धरने में लेखपाल संघ के सदस्यों ने एंटी करप्शन टीम द्वारा झूठी शिकायतों पर लेखपालों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि बिना उचित जांच के, शिकायतों को आधार बनाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। धरना स्थल पर संघ के जिला अध्यक्ष राकेश बुंदेला, जिला मंत्री रविंद्र यादव, प्रांतीय संगठन मंत्री मूलचंद पटेल, मंडली मंत्री भानु प्रताप गुप्ता, जिला मंत्री बालकिशन शिवारे सहित कई अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन के बाद, दोपहर 2 बजे तहसील दिवस प्रभारी उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में लेखपालों और कर्मचारियों पर झूठी शिकायतों के आधार पर कार्रवाई रोकने की मांग की गई। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों को अनदेखा किया गया, तो वे आगे और व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होंगे। उन्होंने प्रशासन से अपील किया की बिना साक्ष्य के किसी भी शिकायत पर कर्मचारियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए। संघ के पदाधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि वे न्याय की मांग को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से संघर्ष जारी रखेंगे, लेकिन यदि उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ, तो वे बड़ा कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
