
- शरद मिश्रा
बांदा। माघ मेले में चित्रकूट मंडल के श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा की योजना बनाई है। 1 जनवरी से 15 फरवरी तक चित्रकूट मंडल से प्रयागराज के माघ मेले के लिए कुल 280 विशेष बसें संचालित की जाएंगी।

यह कदम श्रद्धालुओं के सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया गया है। परिवहन विभाग की योजना के अनुसार, कुल 280 बसें चार डिपो से संचालित की जाएंगी। जिसमे बांदा डिपो से 80 बसें, महोबा डिपो से 80 बसें, राठ डिपो से 65 बसें और हमीरपुर डिपो से 55 बसें।

इन बसों का संचालन प्रयागराज के नेहरू पार्क और लेप्रोसी से शुरू होगा, जिन्हें अस्थायी बस अड्डों के रूप में विकसित किया गया है। प्रत्येक बस का संचालन 15 मिनट की अंतराल पर किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को मेला स्थल तक पहुँचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू गुप्ता ने बताया कि सभी बसों की सुरक्षा, साफ-सफाई और तकनीकी स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाएगा। बसों में फॉग लैंप, हेडलाइट, विंडो कैचर, सीटों की दशा और हॉर्न आदि की नियमित जांच की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बसों पर मेला स्टीकर लगाए जाएंगे, ताकि अपने क्षेत्र की बस आसानी से पहचानी जा सके। आवागमन के दौरान किसी भी बस के खराब होने की स्थिति से निपटने के लिए 7 सदस्यीय दो तकनीकी टीमों को तैनात किया गया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
