City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड राज्य के लिए वर्षाे से संघर्ष कर रहे सभी संगठन अब महासंघ बनाएं: अनिल शर्मा
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड राज्य के लिए वर्षाे से संघर्ष कर रहे सभी संगठन अब महासंघ बनाएं: अनिल शर्मा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुन्देलखण्ड राज्य बनाने के लिए वर्षों से संघर्ष कर रहे संगठन अब महासंघ बनाएं, यह बात बुंदेलखंड राज्य बनाओ अभियान के संयोजक अनिल शर्मा ने कही। वह आज स्थानीय कचहरी में जन कवि केदारनाथ अग्रवाल की प्रतिमा के नीचे अधिवक्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

बुंदेलखंड राज्य के लिए वर्षाे से संघर्ष कर रहे सभी संगठन अब महासंघ बनाएं: अनिल शर्मा
All the organizations that have been fighting for the Bundelkhand state for many years should now form a federation: Anil Sharma

उन्होंने कहा कि 43 वर्षों में बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश बुन्देलखंड के लगभग 2 दर्जन से अधिक संगठन संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। अब समय की मांग है कि ये सभी संगठन के लोग अपने अपने संगठन के साथ एक महासंघ बनाएं।

बुंदेलखंड राज्य के लिए वर्षाे से संघर्ष कर रहे सभी संगठन अब महासंघ बनाएं: अनिल शर्मा
All the organizations that have been fighting for the Bundelkhand state for many years should now form a federation: Anil Sharma

जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिन्हा ने कहा कि बुंदेलखंड में अकेले इतने ज्यादा पर्यटन स्थल हैं, यदि उन्हें ठीकठाक कर दिया जाए तो बुंदेलखंड विश्व पर्यटन के मानचित्र में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लेगा। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य निर्माण समिति के अगुवा रमेश दुबे और हम सब मिलकर 28 सितंबर से बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए पदयात्रा शुरू कर रहे हैं।

add
जिला बार संघ के पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने कहा हमारा बुंदेलखंड कैसे सुख और संपन्नता से पूर्ण हो इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। आदित्य सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड राज्य बनेगा तो उसकी अर्थव्यवस्था कैसी होगी इसका भी गहन चिंतन करके रोड मैप बनाना चाहिए। रोहन सिन्हा एडवोकेट ने बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिये विचार रखे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“खबर का असर” : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में “इंस्पेक्टर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज”

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें कहा : शौचालय में ताला बंद : प्रशासन कराये जांच ?

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति ने कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण: अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये निर्देश

बाइकों के आपस में टकराने से फौजी के बेटे समेत दो की मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा पालिका का बालिका इंटर कालेज : बन गया हैं जंगल गंदगी का ढेर ! …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘तोड़ेंगे’ अपना ही रिकॉर्ड: ‘जोर- शोर’ से शुरू कर दी है ‘तैयारी’ !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़