28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में 'औद्योगिक क्रांति' का आगाज : एक्सप्रेसवे पर 138 करोड़ का भारी निवेश
उत्तर प्रदेश

बांदा में ‘औद्योगिक क्रांति’ का आगाज : एक्सप्रेसवे पर 138 करोड़ का भारी निवेश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “बुंदेलखंड के दिल बांदा में औद्योगिक विकास” का बड़ा सफर अब रफ्तार पकड़ने वाला है। शासन ने उत्तर प्रदेश औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को “138 करोड़ रुपये का बजट मंजूर” कर दिया है। यह रकम बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किए जा रहे औद्योगिक गलियारे के लिए है, जो महोखर और जमालपुर के बीच फैला हुआ है।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवें पर 40 हेक्टेयर क्षेत्र में विश्वस्तरीय होगा निर्माण व विकास

यह “परियोजना केवल कागजों की तारीख नहीं,बल्कि बुंदेलखंड की आर्थिक तस्वीर बदलने की एक धाकड़” योजना है। पहले से अधिग्रहीत 576 हेक्टेयर भूमि पर जल्द ही सड़क, बिजली, पानी और चारदीवारी जैसी बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।यूपीडा की योजना के तहत बने “इस औद्योगिक गलियारे” में न सिर्फ बड़े उद्योग लगेंगे, बल्कि “यह क्षेत्र बुंदेलखंड की आर्थिक रीढ़” बनने जा रहा है। यहां बनने वाला “औद्योगिक क्षेत्र युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार” खोलेगा और बुंदेलखंड की आर्थिक तस्वीर पूरी तरह बदल देगा।

बांदा में "औद्योगिक गलियारे" का होगा विकास: सरकार नें दी मंजूरी, मिलेगा रोजगार

महोखर और जमालपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों से अधिग्रहीत 576 हेक्टेयर भूमि, इस परियोजना की सबसे बड़ी ताकत है। ग्राम पंचायत जमालपुर की 270 और महोखर की 125 किसानों की भूमि इस औद्योगिक गलियारे में शामिल है। अब “शासन द्वारा जारी 138 करोड़ रुपये से यहां सड़क, बिजली, पानी और सुरक्षा जैसे आवश्यक ढांचे” का निर्माण होगा।

बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे अब नहीं झुलायेगा यात्रियों को झूला

यूपीआईडी जल्द ही इस औद्योगिक गलियारे का ढांचा पूरा कर उद्योगपतियों को निवेश के लिए बुलाएगा। इससे बांदा और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों में जबरदस्त वृद्धि होगी। इस परियोजना से न सिर्फ आर्थिक विकास होगा, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी काम मिलेगा। बेरोज़गारी की समस्या से जूझ रहे इलाके में यह योजना एक उम्मीद की किरण है। सरकार का यह कदम खुशियों और समृद्धि की शुरुआत साबित होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा की कड़ी चेतावनी: विकास कार्यों में “लापरवाही” नहीं होगी “बर्दाश्त”

City News Uttar Pradesh

झपकी बनी काल: बाप-बेटे की ट्रिप का हुआ खौफनाक अंत, हादसे से कांपा इलाका

अंसारी को जेल में मदद प्रकरण : बरामद मोबाइलों की कॉल डिटेल उगलेगी कई राज

City News Uttar Pradesh

लाइटिंग योजना में ‘करोड़ों’ की चपत: रामघाट में न लाइट बची, न ईमान ! किसकी जेब ‘गरम’ ?

City News Uttar Pradesh

News : उत्तर प्रदेश में 100 से अधिक IAS आफिसर का रुक सकता है प्रमोशन…

City News Uttar Pradesh

भूगर्भ जल दोहन पर कसेगा शिकंजा: विभाग लगायेगा फ्लो मीटर

ब्रेकिंग न्यूज़