City News Uttar Pradesh
सपा-कांग्रेस गठबंधन: राहुल की यात्रा यूपी पहुंचने से पहले घोषित होंगी सीटें
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस गठबंधन: राहुल की यात्रा यूपी पहुंचने से पहले घोषित होंगी सीटें

  • विनोद मिश्रा

लखनऊ। सपा और कांग्रेस सीट बंटवारे के मुद्दे पर राहुल गांधी ने सीधी दखल दी है। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी पहुंचने से पहले सीटें घोषित कर दी जाएंगी। सपा और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को जल्द ही अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सीधे दखल के बाद बातचीत का सिलसिला तेज हो गया है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के यूपी में प्रवेश से पहले दोनों दलों की ओर से आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

सपा-कांग्रेस गठबंधन: राहुल की यात्रा यूपी पहुंचने से पहले घोषित होंगी सीटें
SP-Congress alliance: Seats will be declared before Rahul’s visit reaches UP

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपनी ओर से 11 सीटें कांग्रेस को दिए जाने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि, इस मामले में कांग्रेस नेतृत्व की ओर से चुप्पी साध ली गई। इतना ही कहा गया कि बातचीत का सिलसिला जारी है और यह काफी सकारात्मक रूप से आगे बढ़ रही है। रालोद के साथ छोड़ने के बाद जनता में गठबंधन को लेकर किसी भी तरह के नकारात्मक संदेश को रोकने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सक्रिय हुए। सूत्र बताते हैं कि राहुल ने सीटों के बंटवारे के लिए बात कर रहे कांग्रेस के प्रमुख नेताओं को बातचीत जल्द फाइनल करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस यूपी में 20 लोकसभा सीटों पर लड़ना चाहती है। इनमें से अमेठी, रायबरेली, फतेहपुर सीकरी, जालौन, कानपुर और झांसी आदि 14 सीटों पर दोनों दलों में सहमति बन चुकी है। शेष पर वार्ता जारी है।

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

नरैनी विधानसभा बनेगी ‘हॉट सीट’: वीरेंद्र साक्षी की ‘एंट्री’ से बदल सकते हैं ‘चुनावी समीकरण’

विधायक प्रकाश की पहल रंग लाई : “महाराणा चौक” औऱ सीना चौड़ा कर “चमके- दमकेगा”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की लोकप्रियता ‘सर्वे’ में ‘गगनचुंबी’: सदर सीट के फिर बनें ‘मजबूत’ दावेदार

City News Uttar Pradesh

बकस्वाहा जंगल बचाने की मुहिम में कूदे महिलाएं और बच्चे, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को खून से लिखा पत्र …

Banda  : आश्चर्य, शासनादेश की अनदेखी कर जीआईसी मैदान में प्रदर्शनी की अनुमति ! …

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें कहा उजरेहटा विकास में होगा उज्जवल: गांवों का विकास प्राथमिकता

ब्रेकिंग न्यूज़