- विनोद मिश्रा (मंडल प्रमुख)
चित्रकूट । जिले में पेयजल समस्या विकराल है।इस विकरालता को दूर करने के लिये डीएम के मिजाज भी सख्त हो गये है। इसी क्रम में जल जीवन मिशन के कार्यों की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से अब तक हुई प्रगतिपर डीएम संतुष्ट नहीं हुये।कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी शुभ्राँत कुमार शुक्ल ने शुक्रवार को पेयजल समस्या को लेकर चांदी बांगर पेयजल योजना, सिलौटा व रैपुरा मैं चल रहे पाइपलाइन, ओवरहेड टैंक, डब्ल्यूटीपी, बाउंड्री वाल, सीडब्ल्यूआर, इंटेक बेल के कार्यों की समीक्षा की। संस्था के अधिकारियों को सख्त अंदाज में कहा कि इंटेक बेल के लिए चिन्हित जमीन में तत्काल कार्य शुरू कराएं। बरसात के पहले सड़कों का डब्ल्यूबीएम जरूर करा लें। संस्था के अधिकारियों ने बताया कि सीडब्ल्यूआर, डब्ल्यूटीपी की डिजाइन शासन से स्वीकृत नहीं हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने एडीएम नमामि गंगे को निर्देश दिए की तत्काल मेरी तरफ से शासन को पत्र भेजें। संस्थाओं ने अब तक कितने कार्य शुरू किए हैं, प्रगति क्या है समेत हर पहलुओं की लगातार समीक्षा करें।

एडीएम वित्त व राजस्व को निर्देश दिए कि बिहरवां व तरांव में ओवरहेड टैंक के लिए जमीन की व्यवस्था करें। परियोजना प्रबंधक जल निगम जल जीवन मिशन के कार्य व उनकी गुणवत्ता व प्रगति का मौके पर जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। साथ ही पेयजल से संतृप्त कराए जाने वाले गांव को भी चिन्हित करके कनेक्शन का भी कार्य शुरू करा दें। पेयजल योजनाओं के डब्ल्यूटीपी तैयार होते ही कार्य में तेजी आएगी। एडीएम वित्त व राजस्व जीपी सिंह, एडीएम नमामि गंगे सुनंदू सुधाकरण, परियोजना प्रबंधक जल निगम राजेंद्र कुमार समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
