City News Uttar Pradesh
बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !
उत्तर प्रदेश

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। आयुर्वेद की “नकली दवाओं का भी यहां बाजार गर्म” है पर विभागीय सरकारी “अफसरान रहम दिली का रिकार्ड” सा बना रहे है। लगभग एक साल से ‘आश्चर्य जनक खामोशी”है। आयुर्वेद की 10 दवाएं नकली और 22 दवाओं में एलोपैथिक दवाओं की मिलावट पाए जाने पर प्रदेश के आयुर्वेद निदेशक ने इन सभी 32 दवाओं की बिक्री लगभग दस माह पहले रोक लगा दी थी। चित्रकूट मंडल में भी यह आदेश लागू करते हुए दुकानों में जांच पड़ताल के निर्देश थे जो हवा हवाई साबित हुये।

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

निदेशक ने यहां भेजे पत्र में कहा था की 32 दवाओं के उत्पादन, परिवहन एवं बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। बताया कि विभिन्न जनपदों से लिए गए नमूनों में ज्वाला दाद, रूमो प्रवाही, सुंदरी कल्प सीरप, त्रयोदशांक गुग्गुल, वेदान्तक बटी, एसीन्यूट्रा लिक्विड, आंवला चूर्ण, सुपर सोनिक कैप्सूल, बोस्टा- 400 टेबलेट एवं बायना प्लस कैप्सूल नकली पाए गए हैं।

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

इनके अलावा मिलावटी दवाओं मे विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा में बीटा मैथोसीन, पेननिल चूर्ण में आइबोप्रोफेन, एज-फिट चूर्ण में बीटामैथासोन, अर्मत आयुर्वेदिक चूर्ण में प्रेडनिसोलोन, स्लीमेक्स चूर्ण में प्रेडनिसोलोन, दर्द मुक्ति चूर्ण मे डाइक्लोफेनिक, आर्थोनिल चूर्ण में डाइक्लोफेनिक आइबोप्रोफेन, योगी केयर में बीटामैथासोन, माइकान गोल्ड कैप्सूल में प्रेडनिसोलोन, डाइबटीज शुगर केयर टैबलेट मे ग्लीम्पैराइड, हाई पावर मूसली कैप्सूल में सिलिडिनाफिल।

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

डाइबियोग केयर मे ग्लीम्पैराइड, झंडू लालिमा ब्लड एंड रिकन प्यूरिफायर मे फ्लेवरड सीरप बेस आदि की मिलावट मिली है। सिस्टोन सीरप शुगर की मात्रा 40 प्रतिशत से अधिक, लिव-52 में शास्त्रीय औषधि मंडूर भस्म का मिश्रण मिला है। इन्हीं परस्थितियों में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी को मेडिकल स्टोरों पर निरीक्षण के आदेश दिये गये थे। लेकिन”लगभग नौ माह बाद भी खामोशी क्यों” ? यह रहस्य के आवरण में है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी ने दिए निर्देश : यूपी में अब एक सप्ताह में बन जाएंगे आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश में दिखा ‘लोकतंत्र का असली चेहरा’ : ऐसी होती है ‘जनप्रतिनिधि की परिभाषा’

City News Uttar Pradesh

बालू माफिया का केन पर फिर अत्याचार : जलधारा रोक अवैध खनन ! बुलडोजर बना लेते है साथी ?

City News Uttar Pradesh

महोबा : सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को पुलिस ने थाने से छोड़ा, बेख़ौफ़ आरोपियों ने पीड़ित के घर की फायरिंग …

City News Uttar Pradesh

अपहरण का कथित मामला गरमाया: महिलाओं ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

कोरोना वैक्सीन लगवाने पर बिगड़ी हालत, वृद्ध की मौत …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़