23.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़
उत्तर प्रदेश

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शासन के लाख कोशिशों के बाद भी जिले में कुपोषित बच्चों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। जिले में अभी भी करीब दो हजार बच्चे कुपोषित हैं। जबकि हर माह बच्चों को पोषित करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों में कुपोषण दूर करने के लिए लाखों का बजट खपाया जा रहा है।

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

शासन के आदेश पर सितंबर माह में चलाए गए पोषण अभियान के तहत जिले के 1705 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों का वजन लिया गया। इसमें 7,607 बच्चे कुपोषित व 2,317 बच्चेे अति कुपोषित पाए गए। इसमें 6,175 कुपोषित व 1,785 अति कुपोषित बच्चे बेहतर चिकित्सा, देखभाल व पौष्टिक आहार मिलने से सुपोषित हो गए, जबकि 1,964 बच्चे कुपोषण की चपेट में हैं।

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

जिनका जिला अस्पताल में इलाज चलता रहता है। सरकार कुपोषित बच्चों के आहार के लिए प्रति माह लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन योजनाओं का लाभ गरीब बच्चों को नहीं मिल रहा है। कई आंगनबाड़ी केंद्र केवल कागजों पर संचालित हैं। कभी कभार एक घंटे को खुलने के बाद बंद हो जाते हैं।

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो पा रहा है आंकडा़, प्रशासन कर रहा खानापूरी !

योजनाओं की मॉनीटरिंग का दायित्व सुपरवाइजरों को दिया गया है, लेकिन वह घर बैठे निरीक्षण कर रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का प्रति मंगलवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। उन्हें विटामिन की गोलियां भी नहीं दी जा रही हैं। पोषाहार का वितरण भी आधा अधूरा हो रहा है। इससे कुपोषित बच्चों की संख्या कम नहीं हो रही है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निकम्मे स्वाथ्य विभाग को छका रहा डेंगू : आकड़ा पंहुचा सौ के पार, “हाय राम हाय”

City News Uttar Pradesh

कीचड़ में कैद बचपन: पढ़ाई की राह में दलदल की दीवार, मासूमों ने डीएम से मांगा अधिकार

City News Uttar Pradesh Desk

एमएलसी जितेंद्र सेंगर ‘बजट’ पर बोले: ‘विकसित प्रदेश’ की बनेगा ‘मजबूत नींव’

City News Uttar Pradesh

दुल्हन नें ‘लौटाई’ बारात: शादी के मंडप में ‘दहेज विवाद’

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की अपील : बूथ की मजबूती में है जीत ! …

जनसेवा की मिसाल बने मंत्री रामकेश निषाद: विकास, सेवा और समर्पण की बनी पहचान

ब्रेकिंग न्यूज़