27.4 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बेंदा घाट यमुना पुल के क्षतिग्रस्त पिलर का मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी
उत्तर प्रदेश

बेंदा घाट यमुना पुल के क्षतिग्रस्त पिलर का मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा टांडा नेशनल हाईवे में बेंदा घाट पर यमुना नदी पर बना बेंदाघाट पुल के क्षतिग्रस्त छठवें पिलर की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। हालांकि बारिश में निकल रहे छोटे वाहन कार्य में आड़े आ रहे हैं। इसको लेकर अवर अभियंता ने आवागमन पूरी तरह से बंद करने की अनुमति मांगी है।

बेंदा घाट यमुना पुल के क्षतिग्रस्त पिलर का मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों के आवागमन से हो रही परेशानी
Repair work of damaged pillar of Benda Ghat Yamuna bridge started, problems due to vehicular traffic

तिंदवारी बेंदा घाट पर यमुना नदी पर बना पुल भारी वाहनों की धमाचौकड़ी के चलते 23 फरवरी को छठे पिलर के पास क्षतिग्रस्त हो गया था। मरम्मत के 10 दिन बाद दो अप्रैल को पुल पुनः उसी स्थान पर दोबारा क्षतिग्रस्त हो गया था। तब डीएम के आदेश पर भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। छोटे और हल्के चार पहिया वाहन निकल रहे थे। दिल्ली की एनएचएआई की टीम ने पुल की क्षमता की जांच की थी।

इसके तीन माह बाद शनिवार को एनएचएआई रायबरेली की टीम ने छठे पिलर के पास क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कराई, लेकिन बारिश के दौरान पुल से निकल रहे छोटे और हल्के वाहन की आवाजाही आड़े आ रही थी। इसे लेकर अवर अभियंता ने एनएचएआई रायबरेली और लखनऊ को सूचना दी है। एनएचएआई रायबरेली के अवर अभियंता आयुष्मान का कहना है कि पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू करा दी है, बारिश के चलते छोटे वाहनों की आवागमन से भारी दिक्कत हो रही है। इसकी सूचना विभाग को दी गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा पालिका: अध्यक्ष सहित 31 में से 24 वार्डों में भाजपा की जीत का रहा परचम

City News Uttar Pradesh

मासूम की चीखें और सिस्टम की ‘चुप्पी’ : सरकारी ऐलान फेल, 5 माह बाद भी 10 लाख ‘नदारद’

City News Uttar Pradesh

रमजान माह में तकरीरों का दौर गरीबों के साथ हमदर्दी की सीख

डीएम नगेंद्र प्रताप बाढ़ से निपटने को तैयार : लगाई चौपाल

अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का खुलासा : असलहों सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

बुंदेलखंड की ट्रेन स्पीड में भोजन भी लगा रहा ब्रेक: अन्ना पशुओं नें थाम दी है गति

ब्रेकिंग न्यूज़