25.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
मिनी मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : रवि, महिमा एवं सजल बनें व्यक्तिगत चैंपियन
उत्तर प्रदेश

मिनी मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : रवि, महिमा एवं सजल बनें व्यक्तिगत चैंपियन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय मंडलीय मिनी बालक्रीड़ा प्रतियोगिता का गुरुवार को समापन हुआ। प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में चित्रकूट जिले के रवि व प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में क्षेत्र बिसंडा के प्राथमिक विद्यालय चौंसड़ की महिमा व जूनियर स्तर बालिका वर्ग में चित्रकूट जनपद की सजल ने तीन-तीन प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीती। समापन समारोह का शुभारंभ उप शिक्षा निदेशक अरुण कुमार शुक्ला ने किया।

मिनी मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : रवि, महिमा एवं सजल बनें व्यक्तिगत चैंपियन
Mini divisional sports competition: Ravi, Mahima and Sajal became individual champions

प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में जिला चित्रकूट के आशीष प्रथम, हमीरपुर के अंश द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में चित्रकूट जिले के रवि प्रथम, हमीरपुर के अंश द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में चित्रकूट जिले के रवि प्रथम, व महोबा के सत्यम द्वितीय स्थान पर रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में बांदा जनपद की महिमा प्रथम, चित्रकूट की पूर्णिमा द्वितीय, 100 मीटर दौड़ में बांदा की महिमा प्रथम, व हमीरपुर की रिया द्वितीय, 200 मीटर दौड़ में हमीरपुर की रिया प्रथम, चित्रकूट की शालिनी द्वितीय स्थान पर रही।

मिनी मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता : रवि, महिमा एवं सजल बनें व्यक्तिगत चैंपियन
Mini divisional sports competition: Ravi, Mahima and Sajal became individual champions

जूनियर बालिका वर्ग में चित्रकूट की सेजल 100 मीटर दौड़ में प्रथम, महोबा की रागनी द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में बांदा की मनोरमा प्रथम, व चित्रकूट की अनूपा द्वितीय स्थान पर रही। विजयी प्रतिभागी पुरुस्कृत किये गये। आयोजन को संपन्न कराने में शिक्षक नेता जय किशोर दीक्षित की सराहनीय भूमिका रही।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अंध विश्वास पड़ा भारी : बांदा में जहरीले सांप के डसने पर तंत्र-मंत्र के चक्कर में युवक की मौत

यूपी का महाबली डान मुख्तार चित्रकूट जेल कांड से क्या दहशत में, कोर्ट में वजन घटने का दुखड़ा ! …

पांच सौ करोड़ का बजट ‘गायब’! ‘सिस्टम’ में छिपा ‘बड़ा खेल’? ‘तिजोरी’ में हुआ ‘कैद’ !

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक : बूथ प्रबंधन पर दिया गया जोर

City News Uttar Pradesh

दुर्घटना: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से पीआरडी कर्मी समेत दो की मौत, चालक घायल, अनियंत्रित होकर जीप खंती में पलटी

City News Uttar Pradesh

हमीरपुर: सीवर टैंक साफ करते समय दो सफाईकर्मी जहरीली गैस में बेहोश हुए, नाजुक हालत में हुए कानपुर रेफर

ब्रेकिंग न्यूज़