City News Uttar Pradesh
देवोत्थानी एकादशी पर उत्साह से घर -घर की गई नारायण की पूजा
उत्तर प्रदेश

देवोत्थानी एकादशी पर उत्साह से घर -घर की गई नारायण की पूजा

  • विनोद मिश्रा

बांदा। देवोत्थानी एकादशी का पर्व शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह पूर्वक मनाया गया। महिलाओं ने शाम को घर-आंगन व मंदिरों में दिए जलाए। भगवान नारायण की विधिवत पूजा कर मौसमी फल गन्ना, चने का साग, बेर, ज्वार का भुट्टा, सिंघाड़ा आदि का भोग लगाया।

देवोत्थानी एकादशी पर उत्साह से घर -घर की गई नारायण की पूजा
Narayana was worshiped from house to house with enthusiasm on Devotthani Ekadashi.

गुरुवार को देवोत्थानी एकादशी की पूजन सामग्री की जगह-जगह दुकानें सज गईं। महिलाओं ने घर के आंगन में ऐपन व मंडप बनाकर मौसमी फलों का भोग लगाया। रात में कीर्तन-भजन गाए। पंडितों के अनुसार नई फसल के साग-सब्जी-फल आदि अर्पण करने से नारायण की कृपा किसानों पर बनी रहती है।

देवोत्थानी एकादशी पर उत्साह से घर -घर की गई नारायण की पूजा
Narayana was worshiped from house to house with enthusiasm on Devotthani Ekadashi.

बबेरू में मढ़ी दाई व अद्भुत शिव मंदिर में शाम को दीपक जले और भगवान विष्णु का पूजन अर्चन किया गया। नरैनी, तिंदवारी, अतर्रा में भी घर और मंदिरों में देवोत्थान एकादशी मनाई गई। इसी के साथ विवाह उत्सव भी शरू हो गये। शहनाइयों की गूंज की धूम मच गई।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण: गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

बुंदेलखंड के गांधी पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद को प्रथम पुण्य तिथि पर दी गई श्रद्धांजलि …

City News Uttar Pradesh

रामायण मेला में सांस्कृति कार्यक्रम दर्शकों के दिलों में छोड़ रहे अमिट छाप : हो रही वाह -वाह

बांदा में आयुवेर्दिक दवाओं का नकली बाजार ? खामोश है सरकारी विभाग !

Banda : जाम का झाम, ढाई घंटे पस्त हुए राहगीर, पैदल निकलना रहा मुश्किल …

सीसीटीवी और सर्विलांस से ‘खुला राज’: न्यायालय से ‘भागे’ इनामी को पुलिस ने ‘मुठभेड़’ में पकड़ा

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़