City News Uttar Pradesh
प्रधानमंत्री आवास योजना : आशियाने की धीमी प्रगति पर शासन के रडार पर बांदा जिले के दो ब्लाक
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री आवास योजना : आशियाने की धीमी प्रगति पर शासन के रडार पर बांदा जिले के दो ब्लाक …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । गांवों में गरीबों के आशियाने के निर्माण की धीमी प्रगति पर जिले के दो ब्लाक शासन के रडार पर हैं। इन दोनों ब्लाकों के अधिकारियों से जल्द ही अपर मुख्य सचिव बात कर लक्ष्य पूरा न किए जाने का कारण पूछ सकते हैं। इन दोनों ब्लाकों में बिसंडा में 665 व महुआ में 633 आवासों का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिले को इस साल 14 हजार 250 आवास निर्माण का लक्ष्य मिला हुआ है। इनमें 11 हजार 933 स्वीकृत हो चुके हैं। जो लक्ष्य के सापेक्ष 83.74 फीसद है। इनमें नौ हजार से अधिक लाभार्थियों को पहली किस्त दे दी गई है। तीन सैकड़ा से अधिक लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी हो गई है। हाल के दिनों में आवास निर्माण में तेजी तो आई लेकिन अभी भी विकासखंड बिसंडा व महुआ की प्रगति संतोषजनक न होने पर इसका संज्ञान शासन ने लिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना : आशियाने की धीमी प्रगति पर शासन के रडार पर बांदा जिले के दो ब्लाक
बताया गया कि बिसंडा में 3009 लक्ष्य के सापेक्ष 2344 व महुआ में 3202 लक्ष्य के सापेक्ष 2344 स्वीकृत हुए हैं। दोनों ब्लाकों में 1298 आवास मंजूर नहीं हो पाए। इनमें बिसंडा के 665 व महुआ के 633 आवास शामिल हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक इन आवासों की स्वीकृति न होने पर जल्द ही अपर मुख्य सचिव ब्लाक के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर इसकी जानकारी करेंगे। बताते हैं कि जसपुरा को भी इस सूची में शामिल किया जा सकता है क्योंकि यहां भी 339 आवास अभी स्वीकृत नहीं हो पाए।


परियोजना निदेशक हुब लाल ने बताया कि पीएम आवास निर्माण की प्रगति पर बराबर समीक्षा की जा रही है। लक्ष्य के सापेक्ष 11 हजार 999 स्वीकृत हो चुके हैं। आवास स्वीकृति में जिन दो ब्लाकों की प्रगति ठीक नहीं है उनसे अपर मुख्य सचिव द्वारा वार्ता किए जाने की जानकारी मिली है।


-इन ब्लाकों में भी हैं अधूरे
पीएम आवास में दूसरे ब्लाकों में भी संख्या अधूरी है। लेकिन बिसंडा व महुआ की अपेक्षा इन ब्लाकों में संख्या कम है। इनमें नरैनी में 210 कमासिन में 147, बड़ोखरखुर्द में 143, तिदवारी में 149, जसपुरा में 339, बबेरू में 31 आवास अभी स्वीकृत नहीं हो सके हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मिशन 2024 : सीएम योगी ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र से फूंका चुनावी शंखनाद, पाकिस्तान को लेकर किया बड़ा दावा

शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें बैठक कर तैयार किया जीत का आधार

City News Uttar Pradesh

आवारा सांड ने किसान पर किया हमला, पेट में सींग घुसने से हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh

जल जीवन मिशन योजनाओं का निरीक्षण : जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव एंव राज्य मंत्री रामकेश ने दिखाए गर्म तेवर !

City News Uttar Pradesh

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्याओं का पूरा नहीं हुआ समाधान: 65 रह गये शेष

विहिप ने सावन माह में मीट की दुकानें पर किया नजर टेढ़ी: बंदी के लिये डीएम को दिया ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़