City News Uttar Pradesh
पिता की नाइंसाफी पर रजिस्ट्री आफिस परिसर में मारपीट : पुलिस से हाथापाई, दो गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

पिता की नाइंसाफी पर रजिस्ट्री आफिस परिसर में मारपीट : पुलिस से हाथापाई, दो गिरफ्तार

  • रिपोर्ट – मुफीद आलम/ओम प्रकाश

बबेरू (बांदा)।  पिता की नाइंसाफी के चलते बबेरू तहसील प्रांगण में परिवारी जनों में हंगामा एवं मारपीट हुई। यहां तक कि बीच -बचाव के चलते पुलिस वालो की टीम भी हाथा -पाई एवं धक्का -मुक्की की शिकार हो गई। पुलिस नें इस मामले में मां -बेटे को गिरफ्तार किया है।

पिता की नाइंसाफी पर रजिस्ट्री आफिस परिसर में मारपीट : पुलिस से हाथापाई, दो गिरफ्तार
Fight in registry office premises on father’s injustice: Scuffle with police, two arrested

यह पूरा नाटकीय हंगामा कि जमीन के बैनामे को लेकर हुए विवाद में पिता पुत्र औऱ मां के बीच हुआ। उन सबके बीच जमकर लात घूंसे चले। बीच बचाव करने आई पुलिस भी धक्का मुक्की औऱ अभद्रता की शिकार हो गई। विवाद के मुख्य कारण में यह था कि अधांव निवासी अमर पाल का पिता अपने एक पुत्र की पत्नी के नाम पंद्रह बीघा जमीन की तहसील स्थिति रजिस्ट्री कार्ययालय में बैनामा कर दिया। इस पर दूसरे पुत्र और पत्नी नें विरोध किया।

पिता की नाइंसाफी पर रजिस्ट्री आफिस परिसर में मारपीट : पुलिस से हाथापाई, दो गिरफ्तार
Fight in registry office premises on father’s injustice: Scuffle with police, two arrested

उनका कहना था कि सब दूसरे भाई को दे देगो तो हमारा भरण -पोषण कैसे होगा ? इनका आरोप था कि पिता नशेड़ी है। इसी का फायदा उठा कर यह रजिस्ट्री करा ली गई। पिता कोर्ट के आदेश से पुलिस भी ले आया था। पुलिस सुरक्षा में पिता ने बैनामा कर दिया। इससे क्रोधित होकर दो पुत्रों और पत्नी ने मार पीट की। सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों ने बीच बचाव का किया प्रयास तो उनके साथ भी की धक्का मुक्की हो गई। तहसील प्रांगण में काफी दे इस प्रकरण पर हंगामा मचा रहा। सूचना पर कोतवाली से औऱ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। मां -बेटे को हिरासत में ले लिया गया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

‘आदिपुरुष’ मेकर्स को हाई कोर्ट ने लगाई फटकार : कहा – क्या आपने देशवासियों को बेवकूफ समझा है ?

Banda : उपलब्धि, विश्वविद्यालय ने विकसित की अलसी व तिल की तीन प्रजातियां,दो राज्यों को लाभ…

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी की हैट्रिक के लिये भरी हुंकार : पढ़ाया पाठ

City News Uttar Pradesh

पीएम की महोबा सभा में बांदा विधायक प्रकाश का कमाल, शेष में “तू चल मैं आता हूँ का हाल” !

City News Uttar Pradesh

बांदा में ‘बरकत’ का बावनपरी खेल में ‘बरक्कत’: लाखों के लगते हैं दांव, 15 बाउंसरों का पहरा !

City News Uttar Pradesh Desk

सांसद और ब्लॉक प्रमुख की फटकार से काँप उठे विभाग: चित्रकूट में योजनाओं का हुआ पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़