City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : पूर्व सैनिक दिखायेगें बहादुरी, अब अवैध खनन …

– मंडल में 15 सचल दल गठित, – बांदा में तीन दल बने
– चौबीस घंटे कई रूटों पर करेंगे पूर्व सैनिक निगरांनी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। अवैध खनन और ओवर लोडिंग की धरपकड़ अब सेना के रिटायर्ड जवान करेंगे। देखना होगा कि यह कितने कामयाब होगें, या भ्रष्टाचार के हमाम में नंगे हो जायेगें।


खनिज निदेशालय ने चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों समेत कुल 33 जनपदों में ये दल गठित किए हैं। बांदा में तीन दल अलग-अलग रूटों पर निगरानी करेंगे। दल 24 घंटे अपना काम करेगा। उन्हें कई आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जनपदों में कुल 15 सचल दल गठित किए गए हैं।

प्रदेश के खनिज सचिव/निदेशक डा. रोशन जैकब (आईएएस) के निर्देश पर जांच दलों का गठन किया गया है। इनके नोडल खनिज अधिकारी व पर्यवेक्षण अधिकारी संबंधित तहसीलों के एसडीएम होंगे। जिला खनिज अधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि बांदा में तीन सचल दल गठित किए गए हैं। प्रत्येक दल में 9 सदस्य होंगे। यह सभी पूर्व सैनिक हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण निगम, झांसी से लिया गया है। पहला दल नरैनी से करतल तक नजर रखेगा। दूसरा दल गिरवां से सीमावर्ती छतरपुर (एमपी) बार्डर तक और तीसरा सचल दल मटौंध से गौरिहार (एमपी) तक निगरानी करेगा।


तीनों दलों में कुल 27 पूर्व सैनिक शामिल हैं। यह ओवरलोड वाहनों को सीज और चालान की कार्रवाई भी करेंगे। इन सचल दलों ने अपना काम शुरू कर दिया है। बांदा व महोबा में 3-3, चित्रकूट में 2, हमीरपुर में 7 और झांसी में 3 सचल दल गठित किए गए हैं। इन्हें लैपटाप, इंटरनेट, कैमरा, प्रिंटर, पावर बैकअप, सॉफ्टवेयर इत्यादि की व्यवस्था जिले की खनिज न्याज निधि से कराई गई है। थानों को इनका सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में जीत के फॉर्मूले में जुटी भाजपा: सीएम योगी के मंत्रियों पर दांव !

City News Uttar Pradesh

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो पा रहा है आंकडा़, प्रशासन कर रहा खानापूरी !

बांदा : तीसरी लहर से बचाव की मंत्री की समीक्षा, वैक्सीनेशन पर जोर …

भगवान को नहीं दिया सुखराना: नवजात की मौत, पिता का है आरोप

City News Uttar Pradesh

Banda : मौरंग लदे ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की मौत, चालक हिरासत में …

भाजपा जन प्रतिनिधियों द्वारा महिला आरक्षण पर पीएम मोदी की दिल खोलकर प्रशंसा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़