31 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
घोसी उपचुनाव: सपा और भाजपा के बीच कांटे का रहा मुकाबला, 51 फीसदी पड़े वोट, इन समीकरणों से होगी जीत-हार
उत्तर प्रदेशराजनीति

घोसी उपचुनाव: सपा और भाजपा के बीच कांटे का रहा मुकाबला, 51 फीसदी पड़े वोट, इन समीकरणों से होगी जीत-हार

उत्तर प्रदेश : घोसी विधानसभा उप चुनाव के लिए मंगलवार को हुए मतदान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) बनाम इंडिया के बीच कांटे का मुकाबला हुआ है। हालांकि भाजपा और समाजवादी पार्टी के तमाम प्रयास के बावजूद मतदान 51 प्रतिशत तक ही पहुंचा। भाजपा के समर्थित माने जाने वाले नोनिया चौहान, राजभर, निषाद और कुर्मी मतदाताओं ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

घोसी उपचुनाव: सपा और भाजपा के बीच कांटे का रहा मुकाबला, 51 फीसदी पड़े वोट, इन समीकरणों से होगी जीत-हार
Ghosi by-election: There was a close contest between SP and BJP, 51 percent votes were cast, victory and defeat will be based on these equations.

वहीं सपा के परंपरागत वोट बैंक मुस्लिम और यादव समाज के साथ सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के के सजातीय ठाकुर मतदाताओं ने भी पूरे जोश से मतदान कर मुकाबले को न केवल रोचक बल्कि कांटे का बनाया। बरहाल यह माना जा रहा है कि जो भी दल दलित मतदाताओं में सेंध लगाने में जितना सफल रहेगा बाजी उसके के हाथ लगेगी। उप चुनाव को लेकर विपक्ष की ओर से आशंका जताई जा रही थी कि उनसे जुड़े मुस्लिम और यादव मतदाताओं को मतदान नहीं करने दिया जाएगा। विपक्ष की ओर से सत्तापक्ष पर सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर उनके मतदाताओं को भयभीत करने का आरोप भी लगाया गया।

घोसी उपचुनाव: सपा और भाजपा के बीच कांटे का रहा मुकाबला, 51 फीसदी पड़े वोट, इन समीकरणों से होगी जीत-हार
These two players from UP selected for the World Cup team, will spread the magic

लेकिन मंगलवार को हुए मतदान में मुस्लिम, यादव और ठाकुर बहुल इलाकों में मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखने को मिली। शुरुआती दौर में पहचान पत्र और आधार कार्ड के नाम पर मतदाताओं को परेशान करने की शिकायत मिली। लेकिन उसके बाद मतदान सामान्य व्यवस्था के तहत चलता रहा। हालांकि मुस्लिम बहुल इलाकों में मतदान प्रतिशत थोड़ा कम रहा है। सपा के वोट बैंक से जुड़ी अन्य जातियों ने जमकर मतदान किया। आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उप चुनाव या रामपुर विधानसभा उप चुनाव जैसी स्थिति नहीं रहने से सपा मुकाबले में मजबूती से बनी रही।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश का प्रयास: छह दशक बाद पुनर्जीवित हुई ब्रिटिश कालीन नहर

City News Uttar Pradesh

हार्ट अटैक से फिर बिगड़ी माफिया मुख्तार की हालत, डीएम एसपी ले गए मेडिकल कॉलेज

City News Uttar Pradesh

सदर विधायक प्रकाश बोले : करो प्रतिदिन योग और रहो निरोग

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा नें बताया: अब खतौनियों में ‘गाटावार’ होगा अंश निर्धारण, गांव वार लाक व्यवस्था बंद

City News Uttar Pradesh

Banda- प्रशासन से पंगा भारी! सपा पूर्व अध्यक्ष का तोड़ा गया शापिंग माल ….

City News Uttar Pradesh

आयुक्त विकास कार्यों की समीक्षा में निराश : चेहरे पर नहीं आई मुस्कान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़