30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा : अन्ना गायों को जिंदा दफन के मामले में नरैनी के अधिशासी अधिकारी निलंबित
उत्तर प्रदेश

बांदा : अन्ना गायों को जिंदा दफन के मामले में नरैनी के अधिशासी अधिकारी निलंबित

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा।अन्ना गायों को मध्यप्रदेश के जंगल में जिंदा दफन करवाने के मामले में शासन ने नरैनी नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अमर बहादुर सिंह को निलंबित कर दिया है। अनुशासनात्मक और विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।
उन्हें नगर निकाय निदेशालय लखनऊ में संबद्ध किया गया है। प्रदेश सरकार के नगर विकास अनुभाग के उप सचिव राजेंद्रमणि त्रिपाठी ने निलंबन का आदेश जारी किया। यह कार्रवाई डीएम की ओर से भेजी गई जांच रिपोर्ट के बाद की गई है।

बांदा : अन्ना गायों को जिंदा दफन के मामले में नरैनी के अधिशासी अधिकारी निलंबित
Executive officer of Naraini suspended for burying Anna cows alive

दरअसल तीन दिसंबर की रात को नरैनी की मोतियारी मंडी में संचालित अस्थायी गोशाला से गोवंशों को कई ट्रकों में लादकर मध्यप्रदेश के पहाड़ी खेरा (पन्ना) के जंगलों में छोड़ा गया था। ट्रक में लादी गई कुछ गायें रास्ते में मर गई थीं, मगर कई गायें जिंदा थीं।

बांदा : अन्ना गायों को जिंदा दफन के मामले में नरैनी के अधिशासी अधिकारी निलंबित
Executive officer of Naraini suspended for burying Anna cows alive

गायों को रातों रात ठिकाने लगाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों ने जेसीसी से खुदाई करवाकर उन्हें जंगल में दफन करवा दिया। अगले दिन स्थानीय विधायक मौके पर पहुंचे तो कई जिंदा गायें दफन मिलीं। मामला तूल पकड़ने के बाद डीएम ने सीडीओ को जांच सौंपी। सीडीओ की जांच में नगर पंचायत के ईओ को दोषी पाया गया।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति का खेल : अखिलेश के बयान के बाद हेल्थ मिनिस्टर ने X पर नाम बदला, लिखा-सर्वेंट ब्रजेश पाठक

City News Uttar Pradesh

बड़ी बहन के आत्मघाती कदम उठाने के बाद गुमशुम रहने वाली दस साल की बच्ची ने फांसी लगाकर दे दी जान

बांदा के किसानों के लिये खुशखबरी,राष्ट्रीय गोकुल मिशन में जिला चयनित।

City News Uttar Pradesh

21 साल बाद ‘चीखों’ को मिला इंसाफ: दलित युवक की नृशंस हत्या में दो दोषियों को उम्रकैद

City News Uttar Pradesh

डीएम का अवैध खनन और परिवहन पर मोबाईल जब्त कर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

Banda- साढ़े पांच माह से बंधक युवती से दुष्कर्म, पुलिस ऩे अंततः कराया मुक्त…

ब्रेकिंग न्यूज़