24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
जिले का क्षेत्र "तिरहार"अब शिक्षा का बनेगा "तारणहार", होगी उड़ान !
उत्तर प्रदेश

जिले का क्षेत्र “तिरहार”अब शिक्षा का बनेगा “तारणहार”, होगी उड़ान !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के कमासिन ब्लाक का तिरहार इलाका शिक्षा के क्षेत्र का तारणहार बनेगा। यहां की मेधाएं अब जल्द ही शैक्षणिक आसमां में उड़ान भर सकेंगी। अब जानिए वह कैसे ?


शासन बंथरी गांव में संचालित पूर्व प्राथमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल तक कराएगा। इसके लिए 75.65 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। इसमें सवा छह लाख रुपये से फर्नीचर और 69.51 लाख से अत्याधुनिक भवन का निर्माण होगा। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत पहली किश्त के रूप में 34 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।

जिले का क्षेत्र "तिरहार"अब शिक्षा का बनेगा "तारणहार", होगी उड़ान !
The area of ​​the district “Tirhar” will now become a “savior” of education, will fly

कमासिन के तिरहार क्षेत्र में माध्यमिक शिक्षा की बेहतर व्यवस्था न होने से यहां की मेधा शिक्षा में उड़ान नहीं भर पा रही हैं। खासकर बालिकाओं को 15 किलोमीटर दूर कमासिन जाना पड़ता है। ऐसे में ज्यादातर छात्राएं कक्षा आठवीं के बाद घर बैठ जाती हैं। अब तिरहार क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को उच्चीकृत कर राजकीय हाईस्कूल बनाया जाएगा। इसमें शिक्षक व स्टाफ की नियुक्ति होगी।

शासन ने राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय के उच्चीकरण के लिए 75.65 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। इसमें डीआइओएस के मुताबिक स्वीकृत धनराशि में पहले 69.51 लाख रुपये से भवन तैयार किया जाएगा। इसमें चार शिक्षण कक्ष के अलावा हाल आदि बनकर तैयार होंगे। इसके अलावा विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस प्रयोगशाला बनेगी। सवा छह लाख रुपये प्रयोगशाला और फर्नीचर आदि सामग्री पर खर्च किए जाएंगे। शासन से धनराशि मिलते ही विद्यालय के उच्चीकरण का कार्य शुरू करा दिया गया है। उधर, राज्य परियोजना निदेशक विष्णुकांत पांडेय ने डीआइओएस को पत्र भेजकर विद्यालय का उच्चीकरण समय से कराकर रिपोर्ट मांगी है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राज्य मंत्री रामकेश जनता में बनें हीरो : उनके एक्शन से जनमानस में हर्ष

City News Uttar Pradesh

पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर डॉक्टरों ने बांधी काली पट्टी : कहा सरकार का रोल क्रूर

City News Uttar Pradesh

बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की होगी रियल टाईम अटेंडेंस : मिड डे मिल की होगी डिजटल पंजिका

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी : महाजन संपर्क में पहुंचे “नगरी -नगरी, द्वारे-द्वारे”

City News Uttar Pradesh

बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू

राजस्थान एवं बिहार के मजदूर नशे में लड़े : बिहारी की हो गई मौत

ब्रेकिंग न्यूज़