
- विनोद मिश्रा
बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र में जेबकतरों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि अब अधिकारी और बीमा अभिकर्ता भी इसकी चपेट में आने लगे हैं। ताजा मामला सोमवार को सामने आया,जब अलग-अलग घटनाओं में बीमा अभिकर्ता से 54 हजार रुपये और राजस्व निरीक्षक से 50 हजार रुपये पार कर लिए गए। दोनों पीड़ितों ने पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई है। कमासिन थाना क्षेत्र के सिकरी गांव निवासी एलआईसी अभिकर्ता रामकुमार ने बताया कि वह बीमा की किस्त जमा करने के लिए चिल्ला रोड स्थित कार्यालय आए थे। किसी कारण से किस्त जमा नहीं हो सकी, तो वह पीली कोठी की ओर बाइक से जा रहे थे। ओवरब्रिज पर अचानक बाईक सवार दो युवक पास पहुंचे और पीछे बैठे शख्स को “दीवान जी” कहकर स्टेशन तक छोड़ने का आग्रह किया। रामकुमार ने भरोसा करके कथित दीवान को बैठा लिया।

लेकिन स्टेशन रोड पर पंजाब आर्मरी के पास वह व्यक्ति उनकी बाइक से भाग निकला। इसी दौरान रामकुमार नें महसूस किया की उनकी जेब से 54 हजार रुपये गायब हो चुके थे। उधर, चित्रकूट जिले के आंबेडकर नगर निवासी सिपाही लाल,जो बबेरू तहसील में राजस्व निरीक्षक फील्ड पद पर तैनात हैं, ने भी कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि 12 सितंबर को उन्होंने अर्बन कोआपरेटिव शाखा गूलर नाका से 80 हजार रुपये निकाले थे। 50 हजार रुपये जेब में और 30 हजार बैग में रख लिए। इसके बाद वह कचहरी से बबेरू बस स्टॉप के लिए ई-रिक्शा में सवार हुए। मुख्य डाकघर बंगालीपुरा से एक अज्ञात व्यक्ति भी ई-रिक्शा में चढ़ा। लेकिन ओवरब्रिज कालूकुआं के पास रिक्शा रोककर बिना किराया दिए उतरकर भाग निकला। जब सिपाही लाल बस में बैठे और किराया देने के लिए जेब टटोली तो जेब कटी हुई मिली। 50 हजार रुपये गायब थे। शहर कोतवाल बलराम ने बताया कि दोनों घटनाओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।जांच की जा रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
