- विनोद मिश्रा
बांदा। राज्यपाल आनंदी बेन नें कहा है कि आने वाला समय बुंदेलखंड का हैं। पूरा देश आशाओं भरी नजर से इस क्षेत्र को देख रहा हैं। वह कृषि प्रौधोगिकी विश्वविद्यालय के आठवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहीं थीं।

राज्यपाल नें कहा कि रासायनिक खाद से फसलें सेहत खराब कर रही हैं। दुनिया ने इस बात को मान लिया है कि मोटा अनाज ही स्वास्थ्य के लिये लाभप्रद है। इसके लिये पूरी दुनिया की निगाह भारत पर है, और भारत आशा की निगाहों से बुंदेलखंड की ओर देख रहा है।

इसलिये आने वाला समय बुंदेलखंड का है, क्योंकि यहां की भूमि और जलवायु मोटे अनाज की उपज के लिये सर्वाधिक उपयोगी है। यही वजह है कि इनकी मांग दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने विश्वविद्यालय के 206 मेधावियों को पदक के साथ डिग्रियां और उपाधियां सौंपी।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से हुई। कुलाधिपति ने कृषि परास्नातक में पवन कुमार को स्वर्ण, गिरजेश को रजत, शैलजा को कांस्य पदक सौंपा। उद्यान परास्नातक में स्वर्ण, प्रियंका को रजत, रूद्रप्रताप मिश्र को कांस्य पदक दिया। कृषि स्नातक में स्वर्ण सांभवी और अभिषेक को शिखा साहू को रजत, प्रशांत को कांस्य पदक वहीं वानिकी में पायल को स्वर्ण, अनिरुद्ध को रजत, अनुग्रह मिश्र को कांस्य पदक वितरित किया। उन्होंने उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों और आगनवाड़ी कार्यकत्रियों को उपहार देकर सम्मानित किया।

दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि डॉक्टर त्रिलोचन महापात्रा, पूर्व महानिदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली, विशिष्ट अतिथि बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय बांदा के प्रथम कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर मिल्खा सिंह ने भी संबोधित किया । विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.नरेंद्र प्रताप सिंह ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की। कुलसचिव डा.एसके सिंह ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।संचालन जनसंपर्क अधिकारी वीके गुप्ता ने किया।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
