26.7 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : भाई यह तो गजब की अंधेर गर्दी, डीएम साहब बचाओ का गूंजा आर्तनाद !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भाई यह तो गजब की अंधेर गर्दी है, इस अंधेर गर्दी से डीएम आनन्द सिंह बचाये। विकास प्राधिकरण नरक प्राधि करण बन शोषण औऱ अत्याचार का पर्याय बन गया हैं। अब हम इसके वेद-पुराण की गाथा भी बता दें । शहर में विकास कार्यों के नाम पर जीरो बांदा विकास प्राधिकरण द्वारा शहर के पुराने मकानों और दुकानदारों को चालान नोटिस जारी करने का व्यापक सिलसिला जारी हैं। अभी हाल में ही प्रमोशन पर तबादले पर गये सिटी मजिस्ट्रेट पर अत्याचार करनें के इतनें उदाहरण हैं की यह पुराना शहर औऱ उसके निवासियों का जर्रा-जर्रा कांप उठा।


इसी सिलसिले में जिला उद्योग व्यापार मंडल ने प्राधिकरण उपाध्यक्षअपने शानदार औऱ जानदार डीएम को अपनी व्यथा और कथाशंखनाद के बीच सुनाई डीएम को ज्ञापन देकर प्राधिकरण के कार्यों में सुधार की मांग की । सांसद और विधायक को भी ज्ञापन की प्रति भेजी। ज्ञापन में व्यापार मंडल नेताओं ने कहा कि बांदा में विकास प्राधिकरण 1984 में गठित हुआ। शहर की ज्यादातर आबादी इससे पहले की है और मिश्रित है। सड़कें, गलियां भी तभी की हैं। ऐसे में इन इलाकों में प्राधिकरण द्वारा अपने नियमों का हवाला देकर नोटिस देना अव्यवहारिक है।


प्राधिकरण नक्शा पास कराते समय विकास शुल्क जमा कराता है, लेकिन आज तक इस पैसे से शहर में कहीं पार्क, नाली, सड़क का निर्माण नहीं हुआ। व्यापार मंडल ने पुरानी मिश्रित आबादी में जारी की गई नोटिसों और चालानों को कैंप लगाकर निस्तारित करने, वसूले गए विकास शुल्क से सुंदरीकरण, नए निर्मित क्षेत्रों में ही व्यावसायिक और आवासीय नियम लागू करने आदि की मांग की है।


ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्त, संयुक्त महामंत्री चारुचंद्र खरे, मंडल अध्यक्ष विष्णु कुमार गुप्त, जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ, उपाध्यक्ष/प्रभारी शिवपूजन गुप्त, महामंत्री कमलेश गुप्त, नगर अध्यक्ष संतोष अनशनकारी, ज्वाला प्रसाद गुप्त, प्रेम गुप्त, कृष्णप्रकाश, राजकुमार, राजेश कुमार साहू आदि ने इस अत्याचार को समाप्त कर सुझावों पर अमल करनें को शरणागत हुये। उम्मीद हैं की डीएम इस वास्तविक औऱ आवय्वहारिक समस्या का यथा शीघ्र समाधान करेगें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देशभक्ति के रंग में रंगा शादी का माहौल : बांदा में विदाई से पहले दूल्हा-दुल्हन ने गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा झंडा

City News Uttar Pradesh

बांदा में दांदो बालू खदान नें बनाया अवैध खनन का रिकार्ड ! जिम्मेदार अफसर बनें हैं सूरदास ?

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कॉलेज ने रचा इतिहास: गले से निकाली बड़ी गांठ, प्राचार्य कौशल ने टीम को दी बधाई

City News Uttar Pradesh

जंगल में जिंदा दफनाए गए कई गोवंशीय अभी मरणासन्न, 18 का हो चुका पोस्टमार्टम

City News Uttar Pradesh

बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की होगी रियल टाईम अटेंडेंस : मिड डे मिल की होगी डिजटल पंजिका

City News Uttar Pradesh

डीएम नें 169 जोड़ों के कराये पीले हाथ : जनम-जनम का कराया साथ ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़