- विनोद मिश्रा
बांदा। पीएम आवास योजना में लाभार्थियों द्वारा आठ करोड़ के भ्रष्टाचार का घोर आश्चर्य भरा घोटाला परियोजना अधिकारी राकेश जैन नें अपनी समीक्षा में पकड़ा हैं। आवास बनवाने की किश्तें “मिली जुली” भगत से हासिल कर प्रदेश रफूचक्कर चक्कर हो गये।

गरीबों को पक्का घर बनाने के लिए सरकार द्वारा पीएम आवास योजना के अंतर्गत मदद दी जाती है। लेकिन जिले के चार ब्लाकों में पिछले दो वित्तीय वर्ष 2020-21 व 2021- 22 के चार हजार से अधिक आवास पूरे नहीं हो पाए। जिन चार ब्लाकों की प्रगति की सबसे ज्यादा खराब है। वहां के खंड विकास अधिकारियों को चेतावनी जारी कर शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश परियोजना अधिकारी राकेश जैन नें दिए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पिछले दो वित्तीय सालों में 30 हजार 505 आवास बनाए जाने का लक्ष्य है। विभागीय जानकारी के मुताबिक लक्ष्य के सापेक्ष 26 हजार 222 पूर्ण करा लिए हैं। लेकिन अभी भी 4283 आवास पूरे नहीं हो पाए हैं। इनमें ब्लाकवार स्थिति देखें तो महुआ में सबसे ज्यादा 1051, बिसंडा में 741, नरैनी में 628 व जसपुरा में 539 आवास पूरे नहीं हुए हैं। बताते हैं कि आवासों को पूरा कराने के लिए पूर्व में कई बार निर्देश दिये जा चुके हैं।

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी का इस संदर्भ में लगातार दबाव बना हुआ हैं। परियोजना निदेशक ने बताया इन ब्लाकों के खंड विकास अधिकारियों को चेतवानी देते हुए आवासों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ब्लाक में जिन ग्राम पंचायतों की प्रगति सबसे खराब है। वहां के पंचायत सचिव का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। साथ ही शीघ्र कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही परियोजना अधिकारी राकेश जैन नें बताया की पीएम आवास का जिन लाभार्थियों नें धनराशि लेकर आवास निर्माण नहीं किया। और परदेसी हो गये, ऐसे लोगों द्वारा आठ करोड़ की धनराशि ली गई हैं। नोटिसें दी जा रही हैं। यदि ऐसे लाभार्थियों नें योजना के तहत आवास निर्माण नहीं कराया उनसे रिकवरी की कार्यवाई की जायेगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
