City News Uttar Pradesh
मंत्री रामकेश भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले: मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को मिलेगा "सुशासन"
उत्तर प्रदेशदेश विदेश

मंत्री रामकेश भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले: मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को मिलेगा “सुशासन”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने

में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर अपार हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और सुशासन की विजय करार दिया। मंत्री ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और भाजपा सरकार की विकासपरक नीतियों का प्रमाण है।

मंत्री रामकेश भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले: मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को मिलेगा "सुशासन"

राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि पिछले 27 वर्षों से दिल्ली विकास के मामले में पिछड़ गई थी, लेकिन अब भाजपा की जीत से राजधानी को सुशासन, विकास और लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी और दिल्ली में विकास की नई लहर दौड़ाएगी।

मंत्री रामकेश भाजपा की प्रचंड जीत पर बोले: मोदी के नेतृत्व में दिल्ली को मिलेगा "सुशासन"

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का अलौकिक नेतृत्व और उनकी जनहितकारी योजनाएं भाजपा को लगातार मजबूत बना रही हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने एक बार फिर भाजपा के कार्यों पर भरोसा जताया है, जिससे स्पष्ट होता है कि देश मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। राज्य मंत्री ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर भी खुशी जताई। उन्होंने कहा, “हमें अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा कार्यकर्ताओं पर गर्व है, जिन्होंने इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत की। यह जीत भाजपा की नीति, नीयत और नेतृत्व की सफलता का प्रमाण है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का जनसंपर्क दिखा रहा कमाल : भाजपा के पक्ष में तेज हो रहा माहौल

बांदा : हाइवे पर सड़क हादसा, तेज रफ्तार बस ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते मौत

City News Uttar Pradesh

बांदा रेलवें पुल बन जायेगा टाइम बम: दौड़ रहीं मौत की ट्रेनें, सरकार और विभाग खामोश ?

City News Uttar Pradesh

यूपी : अखिलेश यादव का भाजपा और आरएसएस बड़ा आरोप, कहा- तिरंगे को आगे रख अतीत के काले पन्नों को छुपा रही बीजेपी

बांदा में तीसरे दिन नाई रामलीला द्वारा रावण वध के साथ हुआ दशहरा मिलन

दुनिया ने माना भारत का लोहा : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश भारत, चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़