31.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
प्रतापगढ़ में गरजे अखिलेश यादव : बोले- कुंडा वालों ऐसी कुंडी लगाओ कि फिर खुल न पाए, अन्याय की सीमा लांघ गए है कुछ लोग
उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ में गरजे अखिलेश यादव : बोले- कुंडा वालों ऐसी कुंडी लगाओ कि फिर खुल न पाए, अन्याय की सीमा लांघ गए है कुछ लोग

यूपी विधानसभा चुनाव 2022 : सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाने के लिए जिले में ताबड़तोड़ तीन जनसभाएं कीं। कुंडा, विश्वनाथगंज और सदर विधानसभा में जनसभाओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह राजाभैया पर करारे हमले किए। उन्होंने कहा कि कुंडा वालों, जो लगातार जीत रहे हैं, उनके लिए कुंडी लगा दो। और ऐसी लगाओ कि फिर खुल न पाए।

प्रतापगढ़ में गरजे अखिलेश यादव : बोले- कुंडा वालों ऐसी कुंडी लगाओ कि फिर खुल न पाए, अन्याय की सीमा लांघ गए है कुछ लोग
Akhilesh Yadav roared in Pratapgarh: Said – the people of the swivel should put such a latch that it cannot be opened again, some people have crossed the limit of injustice

राजा भैया पर हमलावर अखिलेश यादव ने कहा कि कुंडा में सब सीमाएं लांघ अन्याय की, हम सबको सम्मान दिलाएंगे। विधायक मदद नहीं करेगा, सरकार ही मदद करेगी और उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है। समाजवादी सरकार हर जाति-बिरादरी के लोगों को साथ लेकर सम्मान देगी। सपा की सरकार बनेगी तो कुंडा में गुलशन होगा। अखिलेश ने राजाभैया को निशाने पर लेते हुए कहा कि मुझे पता चला है कि कुंडा में जीत के लिए हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

प्रतापगढ़ में गरजे अखिलेश यादव : बोले- कुंडा वालों ऐसी कुंडी लगाओ कि फिर खुल न पाए, अन्याय की सीमा लांघ गए है कुछ लोग
Akhilesh Yadav roared in Pratapgarh: Said – the people of the swivel should put such a latch that it cannot be opened again, some people have crossed the limit of injustice

– कुंडा के लोग हमेशा मंत्री देखते थे, इस बार छुट्टी हो गई

धमकी दी जा रही है, डराया जा रहा है, लालच दिया जा रहा है, लेकिन इनके बहकावे में नहीं आना है। राजाभैया का नाम लिए बगैर कहा कि कुंडा के लोग हमेशा मंत्री देखते थे। सपा-भाजपा सबकी सरकार में मंत्री देखे। पांच साल तक मंत्री बनने का इंतजार ही करते रह गए। इस बार छुट्टी हो गई। आप इनकी हमेशा के लिए छुट्टी कर दो। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जनसभा में जुटी भीड़ से सवाल पूछते हुए कहा, कुंडा वालों आजाद होना चाहते हो ?

प्रतापगढ़ में गरजे अखिलेश यादव : बोले- कुंडा वालों ऐसी कुंडी लगाओ कि फिर खुल न पाए, अन्याय की सीमा लांघ गए है कुछ लोग
Akhilesh Yadav roared in Pratapgarh: Said – the people of the swivel should put such a latch that it cannot be opened again, some people have crossed the limit of injustice

साइकिल वाले ही आजाद करेंगे। जिनको सरकार चलाने का मौका मिला, उन्होंने अपमानित किया। लोकतंत्र में इतना खराब व्यवहार किसी ने नहीं किया। झूठे मुकदमे लगवाए। अपमानित किया। सम्मान से जीवन नहीं जीने दे रहे। कुंडा में इस बार नया जोश दिख रहा है। ये जोश जीत का है। जीत हुई तो खुशी की कल्पना नहीं की जा सकती। कुंडा के लोग अपनी आजादी के लिए वोट देंगे। जो लोग कब्जा किए थे, हट नहीं रहे थे, उन्हें हटाने का समर्थन साफ दिख रहा है। कुंडा में गुलशन ही गुलशन खिलाएंगे। गुलशन ही क्षेत्र को गुलशन करेंगे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

इंडिया गठबंधन पर बरसे अमित शाह : बोले सीएए को राहुल की नानी भी नहीं हटा सकतीं, अखिलेश पर साधा निशाना

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पैदा करेगा बिजली: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

City News Uttar Pradesh

पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल ने दंगल का किया उद्घाटन, कुश्ती कला को बढ़ावा पर सराहा

City News Uttar Pradesh

Banda : कोरोना में कालाबाजारी, सैनिटाइजर व पल्स ऑक्सीमीटरों के साथ युवक गिरफ्तार, कई जगह छापेमारी …

नदी में डूबकर तीन दोस्तों की मौत: शवों को देख परिजनों में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

पुलिस पिटाई प्रकरण : गुस्साए अधिवक्ताओं ने अदालत परिसर में काटा हंगामा !

ब्रेकिंग न्यूज़