27.6 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जीआरपी एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, कहा- दुरुस्त करें व्यवस्थाएं
उत्तर प्रदेश

जीआरपी एसपी ने किया थाने का निरीक्षण, दुरुस्त करें व्यवस्थाएं

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पुलिस अधीक्षक जीआरपी मोहम्मद इमरान ने मंगलवार को स्थानीय थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मातहतों की धड़कनें तेज रहीं। एसपी ने भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया और असलहों पर भी नजर दौड़ाई। इसके साथ ही आफिस रेकार्ड और अन्य अभिलेख भी देखे। थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाए। इसके साथ ही लंबित मामलों का तत्परता के साथ निस्तारण किया जाए।
रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाने का एसपी जीआरपी मोहम्मद इमरान ने निरीक्षण किया। इस दौरान अभिलेख, रखरखाव, सफाई व्यवस्था, बंदीगृह, और शस्त्रागार आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीक मिलने पर संतुष्टि जताई। निरीक्षण के बाद एसपी ने थाना प्रभारी नीलम सिंह व उनकी पूरी टीम की हौसला अफजाई की। कुछ खामियां मिलने पर उन्होंने सुधार के निर्देश दिए।

जीआरपी एसपी ने थाने का किया निरीक्षण, कहा- दुरुस्त करें व्यवस्थाएं
GRP SP inspected the police station, said – make arrangements

– लंबित मामलों का निस्तारण करें, वरना होगी कार्रवाई

जीआरपी थाने में लंबित पड़े मामलों को त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश जीआरपी प्रभारी को दिया। रेल एसपी ने बताया कि वर्ष में एक बार रेल एसपी द्वारा उनके अधीनस्थ सभी जीआरपी थाने का रिव्यू किया जाता है। इसी उद्देश्य से मंगलवार को रेलवे स्टेशन स्थिथ जीआरपी थाने में केशो का रिव्यू किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2021 से थाने का निरीक्षण नहीं किया गया था। बताया कि निरीक्षण के दौरान कुछ खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मानसून नें दे दी दस्तक : गर्मी से राहत पर जलभराव से कडुवाहट

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, एक की मौत, दो घायल

चित्रकूट में पूर्व विधायक आनंद शुक्ला का ‘सियासी’ विस्फोट: गठबंधन विधायक को बताया ‘नकारा’ !

City News Uttar Pradesh Desk

अंग्रेजी शराब की दुकान में चोरों ने लगाई सेंध: नगदी सहित उड़ाई दारू, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh

यूपी में पहले चरण की वोटिंग खत्म : 5 बजे तक कुल 57.79 प्रतिशत वोटिंग, पढ़िए 2017 के मुकाबले कहां कैसी रही वोटिंग

City News Uttar Pradesh

करोड़ों की धनराशि डंप, बिजली विभाग नहीं करा रहा काम

ब्रेकिंग न्यूज़