- विनोद मिश्रा
बांदा। मानसून ने दस्तक दे दी है। अब जिला मुख्यालय के मोहल्ले जल भराव से टापू बनने लगे हैं। गर्मी से राहत लेकिन जलभराव नें दिलों में कडुवाहट भरनी शुरू कर दी है।

बुधवार शाम को बारिश के साथ तेज हवा चली। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विज्ञानियों ने अगले कुछ दिन लगातार बारिश होने व तेज हवाओं के चलने के आसार जताए हैं। मानसून की दस्तक से खरीफ किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता दिखी।

भीषण गर्मी के बीच बुधवार की शाम और रात तथा गुरुवार मिलाकर जमकर बारिश हुई। इससे शहर के नाला नाली लबलबा गये। वहीं निचली बस्तियों में पानी भर गया। बुधवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे।

इससे दोपहर में उमस बढ़ गई थी। वहीं शाम को बूंदाबांदी शुरू हो गई। करीब 30 मिनट बारिश हुई। इसके बाद तो पूरी रात झमाझम पानी बरसा। सुबह जब लोग जगे तो शहर के अधिकांश मोहल्लों और गलियों में जल भराव का नजारा था।

उदाहरण स्वरूप केवटरा केन रोड गली नंबर दो एवं स्वराज कालोनी गली नंबर एक में जल भराव हिलोरें लेते दिखा। आवागमन अवरूद्ध रहा। गुरुवार को भी झाम झम का नजारा देखने को मिला।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक दिनेश शाहा का कहना है कि मानसून ने बुंदेलखंड में दस्तक दे दी है। कई दिनों तक बारिश, बूंदाबांदी और तेज हवाओं के चलने के आसार हैं। बताया कि अब खरीफ फसलों की बुवाई किसान शुरू कर सकते हैं। यह समय फसलों की बुवाई के अनुकूल है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
