27.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
महोबा : एडीएम की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एसडीएम सदर अस्पताल लेकर पहुचें तो युवक की हुई मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश

महोबा : एडीएम की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एसडीएम सदर अस्पताल लेकर पहुचें तो युवक की हुई मौत, महिला गंभीर रूप से घायल

 

महोबा। मंगलवार की शाम कमिश्नर के साथ अन्य अधिकारी वाहनों से जैतपुर ब्लाक की ओर जा रहे थे। तभी झांसी-मीरजापुर हाईवे पर सूपा तिराहे के पास एडीएम (नमामि गंगे) के वाहन से बाइक सवार को टक्कर लग गई। बाद में एसडीएम सदर के वाहन से घायल युवक व महिला को महोबा जिला अस्पताल लाया गया। यहां युवक की मौत हो गई। युवक की मौसी गंभीर रूप से घायल हैं, उनका इलाज चल रहा है।
मप्र के जनपद छतरपुर के कस्बा महाराजपुर मोहल्ला खदिया निवासी 30 वर्षीय जीतेंद्र अहिरवार पुत्र गयादीन अहिरवार मंगलवार की शाम को बाइक से अपनी मौसी मुख्यालय के ग्राम सूपा निवासी 37 वर्षीय कुसुम को लेकर सूपा आ रहा था। तभी हाईवे से सूपा तिराहे के पास एक सरकारी वाहन की गाड़ी से बाइक में टक्कर लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कमिश्नर का काफिला जैतपुर की ओर से जा रहा था, उसे में पीछे चल रही एडीएम (नमामि गंगे) जुबैर वेग की वाहन से टक्कर हुई और युवक तथा महिला दोनों सड़क किनारे गिर पड़े। युवक व उसकी मौसी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर आए। जहां पर डा. यतींद्र पुरवार ने जीतेंद्र को मृत घोषित कर दिया और कुसुम का इलाज चल रहा है। दिवंगत के चचेरे भाई परशुराम ने बताया कि सूपा तिराहे के पास कमिश्नर का काफिला जा रहा था। जिसमें तमाम अधिकारियों की गाड़ी जा रही थी।

महोबा : एडीएम की गाड़ी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एसडीएम सदर अस्पताल लेकर पहुचें तो युवक की हुई मौत, महिला गंभीर रूप से घायल
Mahoba: ADM’s car hit the bike rider, when the SDM reached Sadar Hospital, the young man died, the woman was seriously injured.

उसी में एडीएम (नमामि गंगे) की गाड़ी ने जीतेंद्र की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे जीतेंद्र की मौत हो गई और कुसुम गंभीर रूप से घायल है। दिवंगत के चार बच्चे हैं, सात वर्षीय मानसी, पांच वर्षीय देव, चार वर्षीय नैनशी और दो वर्षीय ऋषभ, पत्नी माया का रो रोकर बुरा हाल है। मामले में एडीएम (नमामि गंगे) जुबैर वेग से फोन से संपर्क किया गया लेकिन काल रिसीव नहीं हुई। सदर एसडीएम जितेंद्र कुमार ने कहाकि वह घायल को अपने वाहन से लेकर जिला अस्पताल लाए थे, यहां युवक की मौत हो गई। बताया कि युवक के स्वजन का कहना था कि एडीएम नमामि गंगे के वाहन से टक्कर लगी थी। सदर कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने कहा कि मृतक युवक के स्वजन का कहना है कि एडीएम नमामि गंगे के वाहन से टक्कर लगी थी। अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा नगर का बेटा अंकित रच रहा इतिहास: सफाई व्यवस्था में रचा इतिहास

City News Uttar Pradesh

अपराधियों पर पैनी नजर: लूट-छिनैती रोकने को पुलिस सख्त, बैंक-एटीएम पर बढ़ी गश्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें तन -मन एवं श्रम कमल खिलाने के लिये किया समर्पित

City News Uttar Pradesh

डीएम नें कहा “जय माता दी”: नव दुर्गा महोत्सव में व्यवस्थायें रहेंगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश दिवेदी नें लगाई चौपाल : गूंज उठे जनता के “सुर-ताल” !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर के घर ‘जन्मोत्सव’ पर बही चुनावी बयार: बूथ और पीडीए मजबूती का गूंजा शंखनाद

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़