29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : नौसिखिया खलासी चला रहा था डंपर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिरा, दो की मौके पर ही मौत
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : नौसिखिया खलासी चला रहा था डंपर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिरा, दो की मौके पर ही मौत

 

हमीरपुर। मौदहा में कानपुर-सागर हाईवे पर राठ तिराहे के पास मंगलवार तड़के कानपुर से कबरई जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। जिससे वह पेड़ को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। इस घटना में डंपर की केबिन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं डंपर चला रहे खलासी व केबिन में सो रहे चालक दोनों फंस गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। केबिन में फंसे खलासी के शव को हाइड्रा की मदद से बाहर निकाला गया।
महोबा के बंहिगा गांव निवासी 24 वर्षीय चरण सिंह उर्फ अंकित पुत्र सीताराम डंपर चलाता है। सोमवार की देर रात वह अपने डंपर में लदी गिट्टी कानपुर उतार अपने खलासी 20 वर्षीय राहुल उर्फ भूरा पुत्र सोबरन सिंह निवासी सुकौरा जनपद महोबा को डंपर में लेकर कबरई आ रहे थे। रास्ते में झपकी आने के कारण चरण सिंह ने अपने खलासी राहुल को स्टेयरिंग थमा कर उससे धीरे-धीरे चलने को कह पीछे की सीट पर सो गया। जिस पर राहुल चालक सीट पर बैठ डंपर चलाने लगा।

हमीरपुर : नौसिखिया खलासी चला रहा था डंपर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खाई में गिरा, दो की मौके पर ही मौत
Hamirpur: A novice clerk was driving a dumper, uncontrolled collided with a tree and fell into a ditch, two died on the spot

मौदहा निकलते ही रात तीन के लगभग राजमार्ग पर राठ मोड़ के समीप अचानक चालक का संतुलन बिगडऩे से डंपर बेकाबू होकर सड़क के दायीं ओर लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को तोड़ते हुए खाई में जा घुसा। जबरदस्त टक्कर होने से डंफर की केबिन क्षतिग्रस्त होने से डंपर चला रहे राहुल व चरण सिंह की मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल ने क्षतिग्रस्त केबिन में फंसे राहुल के शव को हाइड्रा की मदद से निकाला। मृतकों के पास मिले कागजातों की मदद से उनकी पहचान होने पर पुलिस ने यह सूचना उनके स्वजन को दी। जिस यह सूचना मिलते ही दोनों मृतकों के स्वजन में रो-रोकर बुराहाल है। मृतक राहुल दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। एक पखवारे पूर्व ही उसकी सगाई हुई थी। और एक माह बाद की उसका विवाह भी होना था। वह ट्रक चलाना सीख कर अपने पैरों खड़े होने का प्रयास कर रहा था। वही चरण सिंह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह डंपर चला कर होने वाली कमाई से अपने स्वजन की मदद कर रहा था।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम-एसपी के “सामने” भी नहीं “सुलझीं” समस्याएं: 111 में सिर्फ 13 का निस्तारण

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों से टकरा कर मार्ग हादसा: किसान की हो गई मौत

सपा में हसनुद्दीन सिद्दीकी की ‘सियासी’ उड़ान: अखिलेश यादव ने दिया ‘राष्ट्रीय सचिव’ का ‘ताज’

City News Uttar Pradesh

हरियाणा से वापस घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

Banda : ओपीडी में मुख्य चिकित्साधिकारी ने किया मरीजों का उपचार, सप्ताह में तीन दिन ओपीडी में देंगे सेवा …

कृषि विकास के लिए सिमोनी धाम में लगा जोन स्तरीय मेला: बड़ी संख्या में जुटे किसान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़