26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में दो युवक "काल के गाल" में समाए: एक गंभीर
उत्तर प्रदेश

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में दो युवक “काल के गाल” में समाए: एक गंभीर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जसपुरा कस्बे के बगाहा के पास उस समय घटी जब बांदा से उरई जा रही रोडवेज बस और रामपुर से आ रही बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में दो युवक "काल के गाल" में समाए: एक गंभीर

हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान बांदा शहर के मुक्ति धाम निवासी 38 वर्षीय उत्तम निषाद और रामपुर थाना जसपुरा के निवासी 35 वर्षीय श्रीपाल निषाद के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान ककोरा बारा, थाना जाफरगंज, जिला फतेहपुर निवासी 25 वर्षीय श्रीकेशन के रूप में की गई है, जिसे गंभीर हालत में सीएचसी जसपुरा से बांदा रेफर किया गया है।

शादी से लौटते वक्त सड़क हादसे में दो युवक "काल के गाल" में समाए: एक गंभीर

मृतक उत्तम के साले अरुण ने बताया कि उत्तम उनकी शादी में शामिल होने के लिए आया था। शादी समारोह से लौटते समय तीनों लोग एक ही बाइक पर सवार थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में लेकर थाना जसपुरा में खड़ा कर दिया है। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और घटनास्थल के हालात को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में दुष्कर्म केस: आरोपी पुलिस से दो कदम आगे ? हो रही छीछालेदर ?

सड़कों पर गूंजा ट्रैफिक अलर्ट: रैली व नुक्कड़ नाटक से दी सड़क सुरक्षा की सीख

City News Uttar Pradesh

Banda : सदर विधायक प्रकाश के सेवाभाव नें कर दिया कमाल और धमाल ! …

रामायण मेला में कवि सम्मेलन: राम और भक्ति पर कवियों ने किया मंत्र मुग्ध

पति पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट: विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया

बांदा कांग्रेस की ‘चुनावी’ तैयारी तेज: पर्यवेक्षकों ने की ब्लाक स्तरीय समीक्षा, बताई रणनीति

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़