23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा में सिल्क साड़ी निर्माण की पृष्ठिभूमि विद्या धाम कर रहीं तैयार : विदेशों में होगा धमाल
उत्तर प्रदेश

बांदा में सिल्क साड़ी निर्माण की पृष्ठिभूमि विद्या धाम कर रहीं तैयार : विदेशों में होगा धमाल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के ललितपुर की जरी सिल्क साड़ी बांदा में भी जलवा बिखेर सके। इसके लिये प्रयास शुरू हो गये हैं। ललित पुर की इस साड़ी की मांग विदेशों में भी बढ़ी है। इस उद्योग को बांदा जनपद में विस्तार और बढ़ावा के लिये बुंदेलखंड की प्रसिद्ध समाज सेवी संस्था विद्या धाम समिति केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के सहयोग से सांचा एवं ढ़ाचा बढ़ाने की परिकल्पना कर रहीं है।

बांदा में सिल्क साड़ी निर्माण की पृष्ठिभूमि विद्या धाम कर रहीं तैयार : विदेशों में होगा धमाल
Vidya Dham is preparing the background of silk saree manufacturing in Banda: there will be a blast in foreign countries

बड़वारा गांव है जहां सिल्क की साड़ियां बनती है।इस जिले की बनी जरी सिल्क साड़ी देश के हर कोने में मिल जाती है।इस काम से जुड़े बुनकर साथियों से विद्या धाम समिति के मंत्री राजा भईया नें मुलाकात कर उनके काम को समझा। इसे कैसे आगे बढ़ाया जाय, इस काम की रुकावटें कैसे दूर हों,इसके लिए सभी बुनकर साथियों से संवाद कर उनके सुझाव प्राप्त किये। आगामी कार्यक्रमों की एक रूप रेखा तैयार की।

बांदा में सिल्क साड़ी निर्माण की पृष्ठिभूमि विद्या धाम कर रहीं तैयार : विदेशों में होगा धमाल
Vidya Dham is preparing the background of silk saree manufacturing in Banda: there will be a blast in foreign countries

आपको बता दूँ कि बुन्देलखण्ड के जनपद ललितपुर की विश्व प्रसिद्ध जरी सिल्क साड़ियां की मांग विदेशों में भी होने लगी है। इस साड़ी को प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामिल किया है। ज़री एक प्रकार का धागा है जो पारंपरिक रूप से सोने या चांदी से बना होता है एवं जिसका इस्तेमाल पारंपरिक वस्त्रों पर, विशेष रूप से साड़ी पर कढ़ाई का कार्य किये जाने हेतु होता है। जिसके धागे पर सोने/चांदी धातु लपेटा जाता है।

बांदा में सिल्क साड़ी निर्माण की पृष्ठिभूमि विद्या धाम कर रहीं तैयार : विदेशों में होगा धमाल
Vidya Dham is preparing the background of silk saree manufacturing in Banda: there will be a blast in foreign countries

ललित पुर में वर्तमान में लगभग 400 बुनकर सिल्क साड़ी को बनाने में संलिप्त हैं। ये कढ़ाईदार साड़ियां विश्व स्तर पर अपनी उत्तम डिजाइन एवं सुंदरता के लिए प्रख्यात हैं। इन्हें देश के प्रमुख शहरों में बेचने के लिए निर्यात किया जाता है। इस जिले में लगभग 5000 सूती एवं सिल्क साड़ी का वार्षिक उत्पादन होता है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम और एसपी ने सुनीं जनशिकायतें: अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के सख्त निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा की अगस्त क्रांति : तुर्रा में रेल पटरी उखाड़ी, 21 कोड़ों की सजा मिली

City News Uttar Pradesh

दर्दनाक हादसा : बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में गर्भवती युवती और बेटे की मौत

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान !

बांदा में अवैध गुटखा फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई: लाखों का माल हुआ जब्त !

City News Uttar Pradesh Desk

Banda : नगर पालिका के संविदा चालक पर हमलाकर लूट …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़