- विनोद मिश्रा
बांदा। विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव को लेकर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की कार्य योजना बैठक हुई। इसमें तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा जिला पदाधिकारियों, ब्लाक प्रमुख, चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्यों सहित जनप्रतिनिधियों की बैठक को में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल ने कहा की जनप्रतिनिधियों का चुनाव है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से इस चुनाव को भी जीतना हैं। प्रदेश में भाजपा की मजबूती के लिए विधानसभा के बाद अब विधान परिषद में भी भाजपा का पूर्ण बहुमत होना आवश्यक है। कहा कि कार्यकर्ताओं ने कठिन परिश्रम से जनपद की 3 विधानसभाओं में कमल खिलाया। हम अपनी संगठनात्मक योजना के तहत नगर पंचायत, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत सहित सभी जनप्रतिनिधि मतदाताओं से संपर्क करेंगे।

इस अवसर पर बैठक में उपस्थित तिंदवारी के नवनिर्वाचित विधायक रामकेश निषाद तथा नरैनी विधायक ओममणि वर्मा का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक को जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता, निवर्तमान विधायक राजकरण कबीर ने भी संबोधित किया।

जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता मैं आयोजित बैठक का संचालन जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित नें किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, बबेरू चेयरमैन विजय पाल सिंह, ओरन चेयरमैन योगेश द्विवेदी, बड़ोखर ब्लाक प्रमुख स्वर्ण सिंह सोनू, बबेरू ब्लाक प्रमुख रमाकांत पटेल, जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, तिंदवारी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, नरैनी ब्लाक प्रमुख मनफूल पटेल, कमासिन ब्लाक प्रमुख राजेंद्र गर्ग, जिला पंचायत सदस्य संतराम सिंह सदाशिव अनुरागी तथा मंजू देवी, जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा, नरेंद्र सिंह नन्ना, प्रेमनारायण द्विवेदी, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, उत्तम सक्सेना, दिनेश यादव आदि उपस्थित रहे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
