28 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
डेंगू का तांडव : जिले में एक दर्जन और मिले पाॅजिटिव मरीज, विभाग में मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश

डेंगू के डंक का बढ़ता कहर: बांदा में अब तक 39 पाजिटिव केस मिले, एहतियात बरतने की दी जा रही सलाह

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डेंगू ने पूरे जिले में अपने पांव पसार लिए हैं। ऐसे में डेंगू या फिर उसके लक्षणों से पीड़ित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। देखा जाए तो पूरे जिले में अब तक 39 डेंगू पाजिटिव केस मिल चुके हैं। लगतार बदल रहा मौसम जहां लोगों को बेजार कर रहा है, वहीं डेंगू की दहशत भी लोगों में स्पष्ट तौर पर देखी जा रही है। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने और फुल आस्तीन की शर्ट आदि पहनने की सलाह दे रहे हैं।

डेंगू का बढ़ता कहर: बांदा में अब तक 39 पाजिटिव केस मिले, एहतियात बरतने की दी जा रही सलाह
Increasing havoc of dengue: 39 positive cases found in Banda so far, advice being given to take precaution

मौसमी बीमारियों के साथ ही डेंगू ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। लगातार बदल रहा मौसम जहां खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल फीवर को बढ़ावा दे रहा है वहीं डेंगू पीड़ित लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। बुखार से पीड़ित होने के बाद उपचार प्राप्त करने और हालत में सुधार न होने पर जब जांच कराई जा रही है तो डेगू पाजिटिव मिल रहे हैं।

अब तक जिले में 39 डेंगू पाजिटिव केस मिल चुके हैं। एक बारगी डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि जिला अस्पताल में 10 बेड और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में दो-दो बेड डेंगू पीड़ितों के लिए आरक्षित किए गए हैं। डेंगू पीड़ित होने पर इन्हीं बेडों में भर्ती कराए जाने की व्यवस्था है।

डेंगू का बढ़ता कहर: बांदा में अब तक 39 पाजिटिव केस मिले, एहतियात बरतने की दी जा रही सलाह
Increasing havoc of dengue: 39 positive cases found in Banda so far, advice being given to take precaution

डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग कुछ भी करता नजर नहीं आ रहा है। कागजी घोड़े जरूर दौड़ाए जा रहे हैं। इसलिए मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा भी हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी डेंगू की रोकथाम के लिए कोई कारगर उपाय करते नजर नहीं आ रहे हैं। गौरतलब हो कि जिला अस्पताल में डेेंगू की जांच वर्तमान में हो रही है। पिछले दिनों जिला अस्पताल में डेंगू की जांच न होने के कारण लोगों को प्राइवेट सेंटरों में जांच करानी पड़ रही थी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में अद्भुत : श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं मां विंध्यवासिनी

Banda : महाबली कोरोना, जंगल के राजाओं से भी नहीं डरता कर रहा हत्या ! …

तेज रफ्तार का कहर: बांदा-फतेहपुर हाईवे पर आगे जा रहे डंपर में मारी पीछे से टक्कर, खलासी की मौत, केबिन तोड़कर निकाला गया शव

City News Uttar Pradesh

साल्वर गैंग के पांच और साथी गिरफ्तार, जेल में बंद पंद्रह साथियों से मिलने आए थे बांदा

City News Uttar Pradesh

नर्सिंग की छात्रा को पति ने डंडे से पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट, घटना के बाद से आरोपी पति हुआ फरार

Banda : रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिजखस्ता सड़क मामला, व्यापारी पहुंचे कलेक्ट्रेट,दिया ज्ञापन…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़