City News Uttar Pradesh
बांदा में ज्वार के खेत में किशोरी को घसीटकर युवक ने किया दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश

बांदा में ज्वार के खेत में किशोरी को घसीटकर युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस की सक्रियता से बची जान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मवेशियों के चारा काटने गई किशोरी को पड़ोसी डेरे का युवक घसीटकर ज्वार के खेत में ले गया। वहां आरोपित युवक ने हंसिया से काट डालने का भय दिखाकर दुष्कर्म किया। पुलिस व ग्रामीणों के खोजते हुए खेत जाने पर आरोपित धमकाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीडि़ता का डाक्टरी परीक्षण कराया है। पुलिस फरार आरोपित को पकडऩे के लिए दबिश दे रही है।

बांदा में ज्वार के खेत में किशोरी को घसीटकर युवक ने किया दुष्कर्म
Young man raped by dragging a teenager to a jowar field in Banda, police activity saved his life

पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी शाम को घर से चारा काटने के लिए खेतों की ओर गई थी। वहां पड़ोसी छनिया डेरा का 25 वर्षीय विवाहित युवक रामनारायण घात लगाए बैठा रहा। अंधेरा होने पर जब वह चारा काटकर लौटने को हुई। आरोपित युवक ने उसे पकड़ लिया। किशोरी ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसे हंसिया दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसका मुंह दबाकर तीन खेत दूर जंगल की ओर ले गया। जहां ज्वार के खेत के बीच में उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद वह पीडि़ता को घर नहीं जाने दे रहा था। रात होने पर जब वह घर नहीं पहुंची तो स्वजन को ङ्क्षचता हुई।

उन्होंने खोजबीन शुरू की। खेत जाने पर उसकी चप्पल व हेयरबेल्ट पड़ा मिला। चारा भी कटा रखा था। इससे स्वजन ने यूपी 112 व थाने में घटना की फोन से सूचना दी। दंगल में ड्यूटी कर रहे थाना प्रभारी उमेश कुमार व यूपी 112 कर्मियों ने उसकी खोजबीन की तो किशोरी बरामद हुई। लेकिन आरोपित तब तक फरार हो चुका था। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पीडि़ता का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बांदा में ज्वार के खेत में किशोरी को घसीटकर युवक ने किया दुष्कर्म
Young man raped by dragging a teenager to a jowar field in Banda, police activity saved his life

सीओ सत्यप्रकाश व थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस की सक्रियता की वजह से उसकी जान बच पाई है। आरोपित उसकी हत्या भी कर सकता था। टार्च व लाठियों की मदद से जंगल में खोजबीन की गई है। आरोपित की चप्पल भी मौके पर मिली है। शीघ्र आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। आरोपित के है बच्ची, पत्नी कर चुकी खुदकुशी :  ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित युवक शराब के नशे का आदी है। उसकी पत्नी तीन वर्ष पहले उसकी हरकतों के चलते आग लगाकर खुदकुशी कर चुकी है। उसके खुद की एक तीन वर्ष की बच्ची है। जिसकी परवरिश ननिहाल में हो रही है। पुलिस ने बताया कि उसका कोई अपराधिक इतिहास नहीं है।

Advertisement
– खेत में किसान ने लगाई थी डांट 

घटना के समय जब आरोपित युवक धमकाते हुए किशोरी को जंगल की ओर ले जा रहा था। गांव के एक किसान ने खेत में पानी लगे होने से उसे डांटा था। स्वजन के खोजने निकलने पर उसने यह बात बताई थी। बाद में जब किशोरी मिली तो उसके पैरों में कीचड़ भी लगा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैंगस्टर एक्ट के चार आरोपियों को चार-चार वर्ष का कारावास एवं सभी को 6 हजार जुर्माना

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की ‘झुलसती धूप’ में जनसेवा यात्रा: घर-घर पहुंचकर सुन रहे जनता की पीड़ा

City News Uttar Pradesh

आग बरसाता आसमान : गर्मी ने लिया प्रचंड रूप, 47.8 डिग्री तापमान के साथ देश में सबसे गर्म जिला रहा बांदा, तो उत्तर प्रदेश में टूटा 23 साल पुराना रिकार्ड

मेडिकल काॅलेज साबित हुआ फिसड्डी: रिकार्ड एमबीबीएस छात्र फेल

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता नें ‘त्रिमूर्ति’ के रोल में दिखाया ‘दम’: रजत बनें ‘सोने में सोहागा’

City News Uttar Pradesh

बांदा कारागार में कुंभ गंगाजल स्नान : बंदियों ने कमाया पुण्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़