City News Uttar Pradesh
अमन हत्याकांड : बेटे की अस्थियों को सामने रख भाजपा नेता का अनशन, पुत्र की हत्या पर दंपती ने रोते हुए बयां की बेबसी
उत्तर प्रदेश

अमन हत्याकांड : बेटे की अस्थियों को सामने रख भाजपा नेता का अनशन, पुत्र की हत्या पर दंपती ने रोते हुए बयां की बेबसी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बहुचर्चित छात्र अमन हत्याकांड का मामला एक बार फिर सुर्खियों पर है। दिवांगत छात्र की अस्थियों व फोटो के साथ अनशन पर बैठकर पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। अपनी पीड़ा बताते हुए भाजपा नेता फफक पड़े।

अमन हत्याकांड : बेटे की अस्थियों को सामने रख भाजपा नेता का अनशन, पुत्र की हत्या पर दंपती ने रोते हुए बयां की बेबसी
Aman murder case: BJP leader’s fast keeping son’s ashes in front, couple cried helplessly over son’s murder

उन्होंने कहा कि जब उन्हें न्याय नहीं मिल रहा तो आम लोगों का क्या होगा। सत्ता पक्ष के संरक्षित जन प्रतिनिधियों के इशारे पर सही से कार्रवाई नहीं हो रही है। जब तक न्याय नहीं मिल जाता है तब तक अस्थि विर्सजन नहीं करेंगे।शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला बंगालीपुर निवासी भाजपा कार्यकर्ता संजय त्रिपाठी के पुत्र अमन की 11 अक्टूबर की मौत हो गई थी। स्वजन ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी हमीरपुर क्राइम ब्रांच टीम व लखनऊ की मेडिकोलीगल टीम ने जांच किया था। मंगलवार दोपहर को  पीड़ित पिता व मां मधु  ने परिवार सहित दिवांगत छात्र की अस्थियां व फोटो अशोक लाट के नीचे रखकर अनशन शुरू किया है।

अमन हत्याकांड : बेटे की अस्थियों को सामने रख भाजपा नेता का अनशन, पुत्र की हत्या पर दंपती ने रोते हुए बयां की बेबसी
Aman murder case: BJP leader’s fast keeping son’s ashes in front, couple cried helplessly over son’s murder

उन्होंने न्याय दिलाने की जहां मांग की है। वहीं सीबीआइ व न्यायिक जांच कराने को कहा है। उनका कहना है कि डेढ़ माह बीत रहा है इसके बाद भी आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जा रही है। जांच के नाम पर अभी तक सिर्फ खाना पूर्ति हुई है। आरोपितों की ओर से उन्हें आए दिन धमकियां मिल रही हैं। न्याय पाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बड़ी खबर : आईपीएस अफसर मुकुल गोयल यूपी के बने नए डीजीपी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी हरी झंडी …

पेड़-पौधों पर जमकर चल रही आरी : पर्यावरण से कैसे हो पाये आरी !

यूपी में कोरोना कहर : बोर्ड की परीक्षाएं की गई स्थगित रात्रि कर्फ्यू के समय में भी बदलाव ! …

महोबा के समाज कल्याण अधिकारी को मंत्री असीम अरुण ने किया निलंबित

बहु चर्चित यौन शोषण कांड : आरोपित जेई की पत्नी की जमानत अर्जी पर फैसला 19 को …

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : दो महिला समेत पांच गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थीं युवतियां ….

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़